Homeमध्यप्रदेशसबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले राज्यों में एमपी चौथा स्टेट:पड़ोसी राज्य यूपी-गुजरात...

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले राज्यों में एमपी चौथा स्टेट:पड़ोसी राज्य यूपी-गुजरात में 11 रुपए सस्ता बिक रहा

मध्य प्रदेश में रहने वालों के लिए पेट्रोल भरवाना देश के अधिकांश राज्यों की तुलना में काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है। राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को पेश किए गए ताजा आंकड़ों (11 मार्च 2026 तक) के विश्लेषण से पता चला है कि मध्य प्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल की कीमतें सबसे अधिक हैं। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत ₹106.52 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। एमपी के पड़ोसी राज्यों में 11 रुपए तक सस्ता बिक रहा पेट्रोल एमपी के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (लखनऊ) में पेट्रोल केवल ₹94.69 और गुजरात (गांधीनगर) में ₹94.70 प्रति लीटर मिल रहा है। गुजरात, उत्तर प्रदेश की राजधानियों में पेट्रोल के रेट को देखें तो करीब 11 रुपए सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। एमपी से सटे दूसरे पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ₹99.44 रुपए प्रति लीटर, महाराष्ट्र के मुंबई में ₹103.54 प्रति लीटर और राजस्थान में ₹104.72 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले राज्यों में एमपी चौथा क्यों है इतना अंतर? पेट्रोलियम राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सदन में बताया कि पेट्रोल और डीजल की अंतिम बिक्री कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित उत्पाद शुल्क और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित वैट (VAT) शामिल होता है। अलग-अलग राज्यों में वैट की दरों, स्थानीय शुल्कों और माल ढुलाई (Freight) दरों में भिन्नता के कारण कीमतों में यह बड़ा अंतर दिखाई देता है । जीएसटी पर फिलहाल ‘ब्रेक’ आम जनता की मांग के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी (GST) के दायरे में लाने की योजना फिलहाल टल गई है। सरकार ने बताया कि जीएसटी परिषद ने अपनी 45वीं बैठक में इस मामले पर विचार तो किया था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। महंगा डीजल बेचने वालों में एमपी 7वां राज्य
मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां डीजल के रेट सबसे ज्यादा हैं। महंगे डीजल के मामले में मध्य प्रदेश देश के टॉप 10 राज्यों की सूची में 7वें नंबर पर आता है। देश के उन टॉप-10 राज्यों के नाम जहां सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है देश के सबसे सस्ते डीजल वाले टॉप-10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here