शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएस रोड पर अस्पताल के सामने दो बाइक सवार युवकों में टक्कर के बाद बीच सड़क पर हाथापाई हो गई। इस विवाद में दोनों के कपड़े तक फट गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया और अब पुलिस ने दोनों युवकों पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु नामक युवक अपनी बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहा था। तभी एमएस रोड पर अस्पताल के सामने एक मोड़ पर सामने से आ रहे वंश नामक युवक की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बहस के बाद गाली-गलौज, फिर शुरू हुई मारपीट बाइक टकराने के बाद दोनों युवकों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगा। इसके बाद बात हाथापाई पर आ गई और बीच सड़क पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों ही युवकों के कपड़े फट गए। लोगों ने कराया बीच-बचाव, थाने पहुंचा मामला एमएस रोड पर हिमांशु और वंश के बीच हो रही इस हाथापाई को देखकर आसपास खड़े लोगों ने हस्तक्षेप किया। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों को एक-दूसरे से छुड़ाया और मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद विवाद का यह पूरा मामला कोतवाली थाने पहुंचा। टीआई बोले- शांत नहीं हो रहे थे, इसलिए किया बंद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कोतवाली टीआई अमित भदौरिया के अनुसार, “बाइक भिड़ने से दो युवक आपस में भीड़ गए थे। दोनों पक्ष शांत होना नहीं चाह रहे थे तो धारा 151 में दोनों को बंद कर दिया ।”
