उज्जैन के देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हत्या कर दी गई है। वे नॉर्थन लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। सवा साल पहले कनाडा गए थे। वारदात को 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में अंजाम दिया गया। बताया गया है कि गुरकीरत का उसके कॉलेज में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। हमले में उनको गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कनाडा में ही रह रहे गुरकीरत के दोस्त ने देर रात फोन कर रायपुर निवासी उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा को मामले की जानकारी दी। सीएम ने जताई संवेदना गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने घटना की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी। जिन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। गुरजीत सिंह मनोचा के मुताबिक, कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। देखिए, दो तस्वीरें… परिजन बोले- विवाद का कारण पता नहीं परिजन का कहना है कि विवाद का कारण अभी पता नहीं चला है। कनाडा पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, मनोचा परिवार के सदस्य कनाडा निकलने की तैयारी कर रहे हैं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें उज्जै में युवक ने खुद को गोली मारने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस उज्जैन में शनिवार शाम एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावुक स्टेटस पोस्ट किए थे। पढ़ें पूरी खबर…
