Homeछत्तीसगढ़मैकेनिक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO,फिर लगाई फांसी:बोला- पुलिस धमका रही,...

मैकेनिक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO,फिर लगाई फांसी:बोला- पुलिस धमका रही, रूम-पार्टनर लड़की संग भागा, भाई ने पुलिसवाला बनकर किया था कॉल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक के सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ने पुलिस की प्रताड़ना और गाली-गलौज से परेशान होकर फांसी लगाने की बात कही थी। हालांकि अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का रूम पार्टनर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया था। इसके बाद युवती के भाई ने सनत कश्यप (25) को पुलिस बनकर फोन किया। उसने फोन पर सनत को धमकाया और गाली-गलौज की। इससे सनत काफी तनाव में आ गया और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फांसी लगाने से पहले वीडियो में सनत ने बताया था कि मुझे घरवालों का कोई टेंशन नहीं है। जब मैंने कुछ नहीं किया, तो जांजगीर-चांपा के पंतोरा थाने की पुलिस ने फोन कर मुझे गालियां दी और थाने बुलाया है। थाने जाऊंगा तो मेरे साथ क्या होगा। मैं बहुत टेंशन में हूं। धीरेंद्र को भगाने में मेरा कोई हाथ नहीं है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय सनत कश्यप कश्यप जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का रहने वाला था। वह उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास स्थित अशोक लीलैंड कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। कंपनी की ओर से उसे रहने के लिए कमरा भी दिया गया था, जहां वह अपने रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पहरिया गांव निवासी उसका रूम पार्टनर धीरेंद्र शुक्रवार को गेवरा में रहने वाली एक युवती के साथ चला गया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने पंतोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवती और धीरेंद्र दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि सचिन खरे की बहन 12 मार्च को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि वह धीरेंद्र पाटले के साथ गई है। इसके बाद युवती के भाई सचिन खरे ने धीरेंद्र के दोस्त सनत कश्यप को पुलिस बनकर फोन किया। युवती के भाई ने पुलिस बनकर धमकाया आरोपी ने अपने भाई शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल नंबर से सनत को कॉल किया और खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताया। उसने फोन पर उसे डांटते हुए थाने आने के लिए कहा। फोन के बाद सनत काफी घबरा गया और तनाव में आ गया। इसके बाद उसने एक वीडियो बनाकर अपनी बात कही और बाद में उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस मामले में बलौदा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 (छद्म प्रतिरूपण) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी की बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना में दर्ज है। 4 भाइयों में सबसे छोटा था सनत कश्यप अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजन कोरबा पहुंच गए, जहां घर में मातम छा गया। ……………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में गले में तार बांधकर लटका NEET कैंडिडेट:सुसाइड से पहले बहन से कहा था- पढ़ाई में दिक्कत हो रही, मानसिक दबाव में था राजधानी रायपुर के भाठागांव में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह 2 साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था और मेडिकल प्रवेश के लिए कर नीट की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here