Homeमध्यप्रदेशएमपी में LPG की ऑनलाइन बुकिंग ठप...वेटिंग 7-8 दिन बढ़ी:50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट...

एमपी में LPG की ऑनलाइन बुकिंग ठप…वेटिंग 7-8 दिन बढ़ी:50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर; इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट दोगुने

मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप जैसी है। सर्वर डाउन होने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग 7 से 8 दिन तक पहुंच गई है। गैस एजेंसियों में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी हुई है। इधर गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन, डीजल भट्‌ठी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। भोपाल में इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है। वहीं प्रदेश में 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर है। होटल, रेस्टॉरेंट को 4 दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले हैं। भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के मुताबिक, भोपाल के करीब 2 हजार होटल-रेस्टॉरेंट को 4 दिन में एक भी सिलेंडर नहीं मिला। कई होटल्स ऐसे हैं, जहां पर 24 से 48 घंटे तक भी बमुश्किल निकल पाएंगे। सरकार से मांग की है कि होटल, रेस्टॉरेंट, कॉलेज की कैंटीन को भी इमरजेंसी सेवा में शामिल किया जाए, क्योंकि भोपाल में ही करीब 2 लाख स्टूडेंट्स को यहां से भोजन मिलता है। उनके सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो जाएगी। सीएम से मिले होटल कारोबारी, कहा- इमरजेंसी सेवा में शामिल करें मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की है। उनसे होटल-रेस्टॉरेंट को इमरजेंसी सेवा में शामिल करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। दूसरी ओर वैकल्पिक इंतजाम भी तलाश रहे हैं। इंडक्शन, डीजल भट्‌ठी को लेकर भी फोकस है। कारोबारियों के लिए भी गाइड लाइन जारी की है, जिसमें बचत कैसे करें, गैस को कैसे बचा सकते हैं? आदि का उल्लेख है। एसोसिएशन से भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेशभर के साढ़े 10 हजार होटल जुड़े हैं। वहीं प्रदेश में इनकी संख्या 50 हजार तक है। इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ी, रेट में भी इजाफा भोपाल में इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ गई है। दो दिन से लोग दुकानों पर इंडक्शन लेने पहुंच रहे हैं। बैरागढ़ के बड़े कारोबारी हरीश तेजवानी ने बताया कि पहले 1-2 इंडक्शन ही बिकते थे, लेकिन दो दिनों में 8 से ज्यादा इंडक्शन बिक चुके हैं। भोपाल में इंडक्शन की 4 हजार से ज्यादा दुकानें हैं। बैरागढ़ और पुराने शहर में इनकी संख्या ज्यादा है। बर्तन दुकानों पर भी इंडक्शन उपलब्ध रहते हैं। दूसरी ओर रेट में 1000 से 2000 रुपए तक का इजाफा देखने को मिला है। ऑनलाइन रेट भी बढ़े हैं। 10 दिन पहले तक जो इंडक्शन 1800 से 2 हजार रुपए तक में आता था, अब उसकी कीमत 3500 से ज्यादा हो गई है। सिलेंडर की कालाबाजारी भी बढ़ी एलपीजी की कमी के बाद प्रदेश में कालाबाजारी भी बढ़ गई है। भोपाल में 4 सिलेंडर की कीमत 21 हजार रुपए है। दैनिक भास्कर के स्टिंग में यह खुलासा भी हो चुका है। रीवा में घरेलू सिलेंडर 2 हजार रुपए का मिल रहा है। छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल, भट्ठी पर खाना बनेगा। ग्राफिक्स के जरिए समझिए: मध्यप्रदेश में रोज कितने सिलेंडर सप्लाई होते हैं। देश के बड़े शहरों में अभी क्या दाम हैं? भारत की एलपीजी पर कितनी निर्भरता है?
संकट से निपटने सरकार के 5 जरूरी कदम हाई-लेवल कमेटी बनाई: पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो सप्लाई की समीक्षा करेगी। एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू: गैस की सप्लाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955′ लागू कर दिया है। 25 दिन बाद होगी LPG बुकिंग: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक करा सकेगा। OTP और बायोमेट्रिक अनिवार्य: गैस की जमाखोरी रोकने के लिए डिलीवरी एजेंट OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का सख्ती से इस्तेमाल कर रहे हैं। LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश: सरकार ने सभी ऑयल रिफाइनरीज को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। इस एक्स्ट्रा उत्पादन का इस्तेमाल घरेलू गैस के लिए होगा। ………………………………… ये खबरें भी पढ़ें… MP में 900 का सिलेंडर 2000 में बिक रहा मध्य प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। कुछ शहरों के उपभोक्ता सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर इंदौर में चाय-पोहे की दुकानें बंद होने के कगार पर ‘अगर आपके पास एक सिलेंडर है तो उसे डबल कराएं और वेटिंग की असुविधा से बचें। प्लांट से माल की कमी होने से 10 दिन की वेटिंग चल रही है। 8 दिन पुरानी बुकिंग होने पर ही सिलेंडर दिया जाएगा। इंस्टेंट बुकिंग पर सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।’ यह बातें एमपी के अधिकांश गैंस एजेंसी के बाहर एजेंसी संचालकों ने पोस्टर लगाकर चस्पा कर रखी है। पूरी खबर यहां पढ़ें MP में 2 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप ईरान-इजराइल युद्ध के असर से मध्य प्रदेश में 2 दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप है। इस वजह से सबसे ज्यादा संकट होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्रीज पर आया है। वहीं, जिन घरों में शादी है, वे टेंशन में हैं। कैटरर्स का कहना है कि ये इमरजेंसी जैसी स्थिति है। जिन घरों में शादी है, वे कैसे होंगी? अकेले भोपाल में ही 20 दिन में एक हजार से ज्यादा शादियां हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें 50 हजार शादियों में खाने पर संकट अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इसका असर अब मध्यप्रदेश के सभी शहरों पर पड़ने लगा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सभी शहरों में कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर व्यवसाय वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here