Homeदेशमहाकुंभ की 'वायरल गर्ल' ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी:केरल पुलिस से...

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी:केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा, पिता से बताया खतरा; डायरेक्टर बोले- ये लव जिहाद

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया। देखिए तस्वीरें फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल आई हुई हैं। इसी दौरान फरमान खान से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने बताया कि फिल्म में साथ काम करने के दौरान बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। फरमान खान ने कहा, “हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया।” मोनालिसा के मुताबिक उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। उन्होंने बताया कि घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो उन्हें मंजूर नहीं था। डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे “लव जिहाद” बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। मीडिया पर भड़के मोनालिसा के परिजन महेश्वर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब स्थानीय मीडिया कर्मी मोनालिसा के परिवार से बात करने उनके घर पहुंचे, तो परिजन मीडिया को देखकर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया और वीडियो-फोटो बनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, कुछ मीडियाकर्मियों से वीडियो डिलीट करवाने की भी कोशिश की। ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वह रातोंरात चर्चा में आ गईं थी। मोनालिसा की पुरानी तस्वीरें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here