Homeमध्यप्रदेशस्प्रे छिड़ककर 11वीं की छात्रा से रेप:छतरपुर में खेत में खून से...

स्प्रे छिड़ककर 11वीं की छात्रा से रेप:छतरपुर में खेत में खून से लथपथ बेहोश मिली थी; होश आने पर बोली- छोड़ दो, बचा लो

छतरपुर जिले में 11वीं की एक छात्रा से स्प्रे छिड़क कर रेप का मामला सामने आया है। छात्रा मंगलवार शाम को शौच के लिए खेत की ओर गई थी, जहां वह खून से सने कपड़ों में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। परिवार के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे नाबालिग घर से खेत की ओर गई थी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी तो चिंता हुई। परिजन ने आसपास के खेतों और रास्ते में उसकी तलाश की। इसी दौरान वह खेत में बेहोश हालत में पड़ी मिली। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे संभालने की कोशिश की। होश आने पर कुछ कहा, फिर बेहोश हो गई परिजन के अनुसार, जब बच्ची को थोड़ी देर के लिए होश आया तो वह घबराई हुई हालत में थी। वह ‘छोड़ दो, बचा लो’ जैसे शब्द कहने लगी। इसके बाद वह फिर से बेहोश हो गई। फिलहाल, छात्रा की हालत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआत में पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। परिवार के लोग पहले उसे अस्पताल पहुंचाने में लगे रहे। कुछ समय बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ASP आदित्य पटले, कोतवाली थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों से पीड़िता की हालत के बारे में जानकारी ली। पिता बोले- आरोपी गांव का ही रहने वाला पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बायोलॉजी विषय से पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई में बहुत होशियार है और अक्सर कक्षा में फर्स्ट आती है। गांव के ही रहने वाले टिंकू ठाकुर (23) ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है। परेशान करता था, मिलने का दबाव बनाता था पिता का कहना है कि उनकी बेटी रोज कोचिंग पढ़ने जाती है, जहां आरोपी उसे अक्सर परेशान करता था और मिलने का दबाव बनाता था। आज भी आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो वह उसे गोली मार देगा। डर के कारण शाम करीब 7 बजे शौच का कहकर उससे मिलने चली गई। वहां आरोपी मुंह पर मास्क लगाकर आया और स्प्रे डाल दिया, जिससे वह कमजोर हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चार घंटे बाद पकड़ाया आरोपी गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की। चार घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये खबर भी पढ़ें…
स्नैपचैट से दोस्ती, फिर नाबालिग को किडनैप कर रेप मंदसौर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म तक पहुंच गई। दलौदा थाना क्षेत्र से 26 जनवरी को लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को पुलिस ने 11 दिन बाद उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here