Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में 58 साल की महिला से रेप:पति का दोस्त 67 वर्षीय...

जबलपुर में 58 साल की महिला से रेप:पति का दोस्त 67 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी

जबलपुर में 58 साल की महिला ने एक बुजुर्ग शख्स के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज करवाई है। रांझी थाना पुलिस ने 67 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाए और फिर जब उसने विरोध किया तो उसे डराकर चुप करवा दिया। एक साल बाद बुजुर्ग महिला ने पुलिस से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति और आरोपी दोनों एक साथ शासकीय कार्यालय में नौकरी किया करते थे। लिहाजा आरोपी और महिला के पति के बीच अच्छी दोस्ती थी। एक साल पहले पीड़िता प्रसाद लेकर आरोपी महेश चक्रवर्ती के घर गई, जहां उसे अकेला पाकर आरोपी ने रेप किया। महिला ने मना किया तो बुजुर्ग ने जान से मारने की धमकी दी। फिर महिला चुप रही, इसके बाद जब कभी भी बुजुर्ग को महिला अकेले मिलती तो वह उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। सिंतबर 2025 को महिला के पति को यह जानकारी लग गई कि महेश चक्रवर्ती उसकी पत्नी के साथ जबरन गलत काम कर रहा है। महिला के पति ने जब उससे पूछा तो सारी घटना बता दी। शुक्रवार को महिला पति के साथ रांझी थाने पहुंची और सारी घटना पुलिस को बताई। रांझी थाना पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और चंद घंटों के भीतर आरोपी महेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया- पूछताछ के दौरान महिला ने यह भी बताया कि जब कभी भी उसने विरोध किया तो आरोपी एक ही बात कहता था कि अगर किसी को बताओगी तो रिश्तेदारी और पति के बीच तुम्हारी ही बदनामी होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here