इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) प्रभारी दरोगा हेमंत विष्णार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड 11 के भागीरथपुरा निवासी अजय कुमावत ने ‘भास्कर समाधान’ पर बैक लाइन का काम अधूरा छोड़ने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि काम अधूरा होने से चेंबर भर रहे थे, कीड़े बाहर आ रहे थे और बदबू फैल रही थी। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘स्टार ऑफिसर’ प्रभारी दरोगा हेमंत विष्णार ने मामले पर संज्ञान लिया। कचरा उठवाने के साथ बैक लाइन की सफाई कराई गई, जिससे समस्या का समाधान हुआ। एप पर शिकायत के बाद सुदामा नगर में सड़क का डामरीकरण वार्ड 82 के सुदामा नगर में अन्नपूर्णा मंदिर के पास रहने वाले नवीन चौहान ने शिकायत की थी कि सीमेंटेड सड़क पर किया गया डामरीकरण उखड़ गया है। इससे सड़क पर पानी जमा हो जाता था और वाहनों के गुजरने पर रहवासियों पर गंदा पानी और कीचड़ उछलता था। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद नितिन कुमार शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क का डामरीकरण कराया। पेड़ कटने, बंद नाली और कचरे के ढेर से परेशान इंदौरवासी एबी रोड: बिना अनुमति काटा गया बड़ा पेड़ जानकी नगर स्थित कृतज्ञ टावर के पास रहने वाले रवि सिंघल ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक ब्यूटी पार्लर संचालक ने बिना अनुमति के बड़ा पेड़ कटवा दिया। शिकायतकर्ता ने इसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला मामला बताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इमली बाजार: तीन साल से बंद नाली, समाधान नहीं नेताजी सुभाष मार्ग के भोई मोहल्ला निवासी निखिल गौड़ ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की नाली दो-तीन साल से बंद पड़ी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन और मेयर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के साथ क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को भी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने नाली का नया निर्माण कराने की मांग की है। कोहिनूर कॉलोनी: कचरे के ढेर से परेशानी, रहवासी परेशान मदीना नगर के पास कोहिनूर गेट पर मुनीम जी किराना दुकान के पास रहने वाले शोएब रईस ने शिकायत दर्ज कराई है कि यहां रोज कचरे का ढेर लगा रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने कचरा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। कोहिनूर कॉलोनी: दुकान के पास कचरे का ढेर, सफाई नहीं कोहिनूर कॉलोनी में मदीना नगर के पास कोहिनूर गेट पर मुनीम जी किराना दुकान के पास रहने वाले शोएब रईस ने शिकायत दर्ज कराई है कि यहां रोजाना कचरे का ढेर लगा रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कचरा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
