Homeमध्यप्रदेशनर्स ने पति को ब्लेड से मारा, सीने पर बैठी...VIDEO:भोपाल में अटैक...

नर्स ने पति को ब्लेड से मारा, सीने पर बैठी…VIDEO:भोपाल में अटैक के बाद शराब पी, सिगरेट फूंकते दिखी; सीहोर से आई थी मिलने

भोपाल के होटल में नर्स पत्नी ने अपने अर्ध नग्न पति को जमकर पीटा। ब्लेड और डंडे से हमला किया। थप्पड़ भी बरसाए। हमले में पति के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोट लगी है। पीटने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इनमें कुछ वीडियो पुराने हैं। मामला पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर का है। जानकारी के मुताबिक घायल पति का नाम राजकुमार (बदला हुआ नाम) है। वहीं नर्स पत्नी का निलिमा (बदला हुआ नाम) है। नीलिमा ने कांच का गिलास फेंककर पति का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है पति
घायल पति राजकुमार ने बताया कि वह पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, जबकि निलिमा शाजापुर की निवासी है। सरकारी अस्पताल में नर्स है। दोनों की शादी आर्य समाज मंदिर में हुई थी। खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शनिवार शाम को होटल पहुंचे। निलिमा ने पहले ही खाना ऑर्डर कर रखा था। पति राजकुमार से खाना खाने के लिए कहा, लेकिन राजकुमार ने कहा कि वह घर से खाना खाकर आया है, इसलिए खाना नहीं खाएगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। राजकुमार के अनुसार, यह झगड़ा पूरी रात चलता रहा। निलिमा ने रात को शराब भी पी। सुबह करीब छह बजे राजकुमार की नींद लग गई। लगभग एक घंटे बाद जब उसकी नींद खुली, तो देखा कि निलिमा उसके सीने पर बैठी हुई थी। हाथ में ब्लेड था। राजकुमार ने घबराकर उठने की कोशिश की, तभी निलिमा ने उनके दाएं हाथ पर ब्लेड से वार किया। निलिमा ने ब्लेड से पेट पर हमला किया
राजकुमार ने बचने के लिए उसे धक्का दिया, तब निलिमा ने पेट पर भी वार किया। राजकुमार अपनी जान बचाकर बाथरूम की ओर भागा। इस दौरान निलिमा ने कांच का गिलास फेंककर मार दिया। घायल राजकुमार तुरंत होटल से निकलकर निजी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी
पिपलानी पुलिस ने बताया कि पति राजकुमार की शिकायत पर पत्नी नीलिमा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। राजकुमार ने पुलिस को मारपीट के वीडियो भी दिए हैं। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
साजिश के तहत पुराने वीडियो वायरल किए पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शिकायतकर्ता ने मारपीट के जो वीडियो वायरल किए हैं, वे होटल के कमरे के नहीं हैं। सभी वीडियो पुराने हैं, जिन्हें शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन और हिडन कैमरे से शूट किया है। पुलिस ने फिलहाल आसान धाराओं में FIR दर्ज की है। उनका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। ACP ने कहा- सभी एंगल से जांच की जा रही ACP अदिति भावसार के मुताबिक, आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। आरोपी महिला ने पहले भी शिकायतकर्ता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। यह मामला कोर्ट में पेंडिंग है। मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें रायसेन में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप: पति बोला- स्टाफ नर्स ने मारे थप्पड़ रायसेन जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसूता के पति ने अस्पताल की स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों पर पत्नी से मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर, एसपी और सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here