Homeमध्यप्रदेशफटे पाइप वाली फायर-ब्रिगेड के कारण जल्दी नहीं बुझी आग:ग्वालियर में सड़क...

फटे पाइप वाली फायर-ब्रिगेड के कारण जल्दी नहीं बुझी आग:ग्वालियर में सड़क पर बहता रहा पानी, इसी कारण आग बुझाने में लगे 7 घंटे से भी ज्यादा

ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाड़ा स्थित बालाबाई बाजार में रविवार शाम एक व्यापारी के मकान में लगी भीषण आग ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड व्यवस्था की पोल खोल दी। आग से ज्यादा पानी सड़कों पर बहता रहा और फटे पाइप व खराब उपकरणों के कारण आग बुझाने में 7 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस हादसे में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगी, लेकिन सिस्टम फेल नजर आया रविवार शाम करीब 4 बजे व्यापारी परिवार के मकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे मकान को घेर लिया। उस समय घर के अंदर परिवार के छह लोग मौजूद थे। दमकलकर्मियों ने खिड़कियां तोड़कर पांच लोगों को बाहर निकाला, लेकिन धुएं के कारण अंकिता अग्रवाल का दम घुट गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही उनके पिता अशोक अग्रवाल को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से ज्यादा पानी सड़क पर बहा मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तो पहुंच गईं, लेकिन आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पाइप कई जगह से फटे हुए थे। पानी का बड़ा हिस्सा आग तक पहुंचने से पहले ही सड़क पर बहता रहा। हालत यह थी कि स्थानीय लोगों को ही ईंट-पत्थर रखकर पाइप के लीकेज को बंद करने की कोशिश करनी पड़ी। कई गाड़ियों में पानी का प्रेशर भी नहीं बन पा रहा था, जिससे आग पर काबू पाने में लगातार देरी होती गई। खराब उपकरणों ने बढ़ाई मुसीबत बालाबाई बाजार का इलाका संकरा है, जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर तक पहुंचने में भी परेशानी हुई। ऊपर से खराब पाइप, लीकेज और कम प्रेशर वाली गाड़ियों ने स्थिति और बिगाड़ दी। नतीजा यह हुआ कि आग लगातार भड़कती रही और उसे बुझाने में घंटों लग गए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां लगानी पड़ीं। टैंकरों से भी पानी मंगाया गया, लेकिन इसके बावजूद आग पर काबू पाने में 7 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के अनुसार आग बुझाने में अब तक 35 से ज्यादा फायर ब्रिगेड गाड़ियों का पानी इस्तेमाल हुआ। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगी रही। व्यापारियों ने उठाए सवाल मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अगर पहली फायर ब्रिगेड की गाड़ी ठीक हालत में होती तो आग को शुरुआती समय में ही काबू किया जा सकता था। लेकिन पहली ही गाड़ी के पाइप फटे हुए थे और पानी का प्रेशर नहीं था। कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि फायर ब्रिगेड वाहनों की नियमित सर्विसिंग और टेस्टिंग जरूरी है। इस मामले की जानकारी नगर निगम आयुक्त को दी जाएगी और व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… AC ऑन करते ही घर में लगी आग…बहू की मौत ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे एक बिजनेसमैन के घर में आग लग गई। आग लगते ही घर से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। उस समय घर के अंदर परिवार के 6 लोग मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बहू की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here