Homeमध्यप्रदेशशिवराज बोले- पतियों की नहीं चलने वाली:कांग्रेस विधायक को पड़े लट्‌ठ; फुल...

शिवराज बोले- पतियों की नहीं चलने वाली:कांग्रेस विधायक को पड़े लट्‌ठ; फुल कॉन्फिडेंस में अजय सिंह, तोमर को कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। शिवराज सिंह ने कही ऐसी बात कि जमकर लगे ठहाके
अपने जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- पतियों की नहीं चलने वाली है। दरअसल, विदिशा में अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान मंच पर रायसेन जिले के नेताओं को बुला रहे थे। इसी बीच उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के पति को भी मंच पर बुलाया। उन्हें संबोधित करते हुए शिवराज ने ‘अध्यक्ष पति’ शब्द पर खास जोर दिया और हंसते हुए कहा- सावधान रहना, पतियों की नहीं चलने वाली है। शिवराज के इतना कहते ही मंच पर मौजूद नेता और कार्यक्रम में आए लोग जोर-जोर से हंसने लगे। अब इस टिप्पणी पर लोग चुटकी भी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि यह बात एक तीर से दो निशाने जैसी हो गई। एक तरफ राजनीति में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर घर के ‘गृह मंत्रालय’ की ताकत भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में चाहे राजनीति हो या घर, कई बार फैसले वही होते हैं जो ‘मंत्रालय’ चाहता है। अजय सिंह का दावा- एमपी में इस बार कांग्रेस सरकार
कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ इन दिनों काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और पूरे पांच साल तक चलेगी भी। दरअसल, मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम में अजय सिंह और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एक ही मंच पर नजर आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने तोमर के सामने ही बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा- तोमर जी मुझसे पूछ रहे थे कि आप न माला पहनते हो, न साफा। इसका क्या कारण है? इस पर हमने कहा कि जब आपकी सरकार को हटा दूंगा, तब माला भी पहनूंगा और साफा भी पहनूंगा। अजय सिंह की इस बात पर नरेंद्र सिंह तोमर समेत मंच पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। हालांकि अजय सिंह ने यह भी जोड़ दिया कि हम तो चाहेंगे कि आप फिर से केंद्र में मंत्री बन जाएं। अजय सिंह ने इस दौरान 2018 के चुनाव में अपनी हार का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने 2018 में भी कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया था। उस समय सरकार तो बन गई, लेकिन जनता ने मुझे ही घर बैठा दिया। अब लोग इस पर चुटकी भी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि एक तरफ अजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ नरेंद्र सिंह तोमर को फिर से केंद्र में मंत्री बनने की शुभकामना भी दे रहे हैं। यानी एमपी में कांग्रेस की सरकार और केंद्र में भाजपा की रिपीट। देखना, आलाकमान नाराज न हो जाए। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर महिला ने बरसाई लाठियां
पिट गए कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, महिलाओं ने जमकर बरसाए लट्ठ। दरअसल, विधायक महोदय अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पारंपरिक लट्ठमार होली के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहीं एक महिला ने उनकी जमकर ‘खातिरदारी’ कर दी। हंसी-मजाक के अंदाज में महिला ने विधायक पर लाठियां बरसाईं, जिस पर वे खुद को बचाते नजर आए। हालांकि यह सब होली की परंपरा का ही हिस्सा था। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसते हुए नजर आए। कुल मिलाकर, लट्ठमार होली में विधायक जी को भी रंग और रस्म दोनों का पूरा अनुभव मिल गया। होली पर रतलाम और दतिया कलेक्टर की डांस मस्ती
मध्य प्रदेश में इस बार होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ ही नेता और अधिकारी भी होली की मस्ती करने में पीछे नहीं रहे। इसके वीडियो अब लगातार सामने आ रहे हैं। रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ‘अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाब-ए-आली’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं दतिया में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने भी होली के मौके पर जमकर मस्ती की। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ समेत अन्य गानों पर जबरदस्त डांस किया। इनपुट सहयोग – कपिल जैन (विदिशा), दुष्यंत सिकरवार (मुरैना), कुलदीप शर्मा (श्योपुर), केके शर्मा (रतलाम), राधावल्लभ मिश्रा (दतिया) ये भी पढ़ें –
अब ऊर्जा मंत्री विपक्षी नेता से बोले- इसकी औकात मालूम है: भाजपा विधायक की सरकार को धमकी- उपचुनाव करा लो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को औकात में रहने को कहा था। लगता है इसके बाद से यह शब्द सियासत में ट्रेंड करने लगा है। अब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी कुछ ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता को लेकर कहा- इसकी औकात मुझे मालूम है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here