Homeमध्यप्रदेश3 दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव:उमरिया में दोस्तों...

3 दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव:उमरिया में दोस्तों से मिलने का कहकर घर से निकला था, मेडिकल कॉलेज में होगा पीएम

उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र के अखड़ार गांव स्थित एक तालाब में गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान झापी गांव निवासी जमुना कोल के रूप में हुई है। वह 2 मार्च से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोस्तों से बात करते हुए घर से निकला था जानकारी के अनुसार, जमुना कोल अपने परिवार का बड़ा बेटा था। 2 मार्च को वह घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर दोस्तों का फोन आया। फोन पर बात करते हुए वह घर से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। तलाशी के दौरान मिली तालाब में मिला शव काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चंदिया थाना क्षेत्र के अखड़ार गांव के तालाब में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान जमुना कोल के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा एसडीओपी उमरिया पी.एल. परस्ते ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here