आष्टा के धर्मपुरी में एक शख्स ने अपने छोटे भाई के दो बच्चों की हत्या कर दी है। आरोपी फरार है। वारदात की वजह पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मामला सिद्धीकगंज थाना इलाके में शुक्रवार सुबह का है। मृतकों के नाम शीतल (20) और कुलदीप (19) बताए गए हैं। आरोप उनके बड़े पिता हरिसिंह मालवीय पर है। बताया गया है कि हरिसिंह का अपने छोटे भाई जगदीश मालवीय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह शीतल और कुलदीप कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान हरिसिंह ने उन्हें रोककर लाठी से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बीचबचाव किया तो हरिसिंह मौके से भाग निकला। परिजन शीतल और कुलदीप को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी दामोदर गुप्ता और सिद्धीकगंज थाने के इंचार्ज राजू सिंह बघेल टीम के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
