Homeमध्यप्रदेशबारिश थमते ही MP में लौटी ठंड...पारा 9°C से नीचे:शाजापुर का गिरवर...

बारिश थमते ही MP में लौटी ठंड…पारा 9°C से नीचे:शाजापुर का गिरवर कांप रहा; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी सर्दी बढ़ी

बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश में सर्दी लौट आई है। पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर से हवाएं आने से प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक लुढ़क गया। शाजापुर से जुड़ा गिरवर कस्बा ठंड से कांप रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गिरवर प्रदेश में सबसे ठंडा है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की मानें तो प्रदेश में तीन दिन तक चक्रवात ‘अकवान’ और ट्रफ का असर रहा। इस वजह से पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश का दौर चला। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी भी हो गई थी, लेकिन सिस्टम आगे बढ़ने और बारिश का दौर खत्म होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन के साथ रात में भी ठंड का असर है। ठंड की देखिए 2 तस्वीरें… बीती रात की बात करें तो गिरवर के बाद भोपाल सबसे ठंडा रहा। एक ही रात में यहां न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट हुई और 9 डिग्री पर आ गया। इससे पहले तापमान 12.4 डिग्री था। ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री रहा। इसी तरह दमोह में 9.2 डिग्री, कटनी के करौंदी में 10.2 डिग्री, नीमच के मरुखेड़ा में 10.6 डिग्री, रायसेन-रीवा में 11 डिग्री, गुना में 11.8 डिग्री, दतिया, छिंदवाड़ा-श्योपुर में 12 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री, नौगांव में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रतलाम, खजुराहो, सतना, उमरिया, उमरिया, धार, नरसिंहपुर, शिवपुरी, खंडवा टीकमगढ़, सीधी, नर्मदापुरम और नौगांव में 15 डिग्री से नीचे रहा। आगे ऐसा मौसम…2-3 डिग्री की गिरावट और होगी
अगले 3 दिन में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और होने का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा। ठंड के साथ सुबह के समय धुंध का असर भी बना रहेगा। वहीं, दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी। अभी दो सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की आने वाले दिनों में हिमालयी क्षेत्र में एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इस सिस्टम से पहाड़ों में मौसम बदलेगा। जब यह सिस्टम आगे बढ़ेगा तो उत्तर से हवाएं आएंगी और एमपी में सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। वर्तमान में पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) एक्टिव है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश से जुड़े राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का फतेहपुर सबसे ठंडा है। उत्तरप्रदेश में घना कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी होने के बाद झील जम रही है। अब, नवंबर के मौसम को जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। इस बार नवंबर के शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है। तीसरे और चौथे सप्ताह में सिस्टम एक्टिव होने से भी बारिश हो सकती है। अब जानिए, एमपी के 5 बड़े शहरों में बारिश का रिकॉर्ड… भोपाल में 2006 में अगस्त में 35 इंच बारिश का रिकॉर्ड
भोपाल में अगस्त में मानसून जमकर बरसता है। इस महीने राजधानी में औसत साढ़े 35 इंच तक बारिश हो चुकी है, जो साल 2006 में हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश करीब 12 इंच 14 अगस्त 2006 को हुई थी। पिछले सालों की बात करें तो 2015 और 2022 में 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल में इस महीने औसत 14 दिन बारिश होती है। इस दौरान 13 दिन तक पानी गिर जाता है। जुलाई जैसे ही सिस्टम एक्टिव होते हैं। इंदौर में 1944 में गिरा था 28 इंच पानी
इंदौर में अगस्त महीने में औसत 28 इंच बारिश का रिकॉर्ड है, जो साल 1944 में दर्ज किया गया था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 22 अगस्त 2020 को बनाया था। इस दिन साढ़े 10 इंच पानी गिरा था। पिछले 10 साल में दो बार 17 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इंदौर में अगस्त महीने की औसत बारिश 10 से 11 इंच है। महीने में 12 से 13 दिन तक बारिश होती है। ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश का रिकॉर्ड
ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 10 अगस्त 1927 को बना था। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1916 में 28 इंच हुई थी। इस महीने की औसत बारिश साढ़े 9 इंच है। एवरेज 12 दिन बारिश होती है। जबलपुर में 102 साल पहले गिरा था 44 इंच पानी
जबलपुर में एक महीने में 44 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। 102 साल पहले यानी, वर्ष 1923 में अगस्त महीने में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसी साल 20 अगस्त को 24 घंटे में ही 13 इंच बारिश हुई थी। यहां बादल फटने जैसी स्थिति बनी थी। जबलपुर में इस महीने की औसत बारिश 18 इंच है। करीब 16 दिन तक पानी गिरता है। पिछले 10 साल की बात करें तो साल 2019 में यहां 30.61 इंच बारिश हुई थी। उज्जैन में अगस्त में जमकर होती है बारिश
उज्जैन में साल 2006 में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बना था। इस साल अगस्त महीने में करीब 35 इंच बारिश हुई थी। इसी साल 24 घंटे में सर्वाधिक 12 इंच बारिश का रिकॉर्ड 10 अगस्त को बना था। उज्जैन में अगस्त की औसत बारिश 10 इंच है। 10 से 11 दिन यहां बारिश होती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here