Homeमध्यप्रदेशतुम्हारी माई की.. तुम्हारी- ये क्या बोल गए अरुण यादव:धीरेंद्र शास्त्री ने...

तुम्हारी माई की.. तुम्हारी- ये क्या बोल गए अरुण यादव:धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बाबा रामदेव ने बढ़िया आशीर्वाद दिया; सीएम ने बताई ‘मालवी’ की महिमा

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। पहले पाखंडी कहा, अब बाबा रामदेव की सफाई
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भरे मंच से पाखंडी कहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा मेरे लिए बालक की तरह हैं। मेरे छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं। उनकी कुछ बातें मुझे अनुचित लगीं, जिससे मैं आहत हुआ। इसलिए मैंने अधिकारपूर्वक उन्हें डांट लगाई। योग गुरु ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भी मेरी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन है। अब इस बात पर बेवजह विवाद नहीं करना चाहिए। हम इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहते हैं। इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब के पठानकोट में चल रही अपनी कथा के दौरान कहा कि बाबा रामदेव बहुत सरल और महापुरुष हैं। कोई बात हो गई होगी स्वामी जी के मन में, उन्होंने बढ़िया आशीर्वाद दे दिया। चार दिन पहले उन्होंने मेरी तारीफ की थी और चार दिन बाद निंदा कर दी। मुझे दोनों में खुशी है। अब लोग इस पूरे मामले पर चुटकी ले रहे हैं। कह रहे हैं कि पहले धीरेंद्र शास्त्री को भगवान हनुमान का अंश बताना, फिर पाखंडी कहना और अब अनुज बताना… योग गुरु का ये ‘योग’ समझ से परे है। अधिकारियों पर अरुण यादव के बिगड़े बोल
मंच, माइक, सामने बैठी भीड़ और तालियां… ये सब देखकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के भाषण का अंदाज कुछ ऐसा बदला कि वे अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बैठे। उन्होंने मंच से कहा- ‘तुम्हारी माई की… तुम्हारी…’ दरअसल, अरुण यादव खंडवा के जावर में सिंचाई परियोजना में गड़बड़ी और खेतों तक पानी नहीं पहुंचने के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि कागजों में काम पूरा है, लेकिन जमीन पर अधूरा पड़ा है। अरुण यादव ने सवाल उठाया कि जब पूरी नहर कंप्लीट है तो पानी आखिर जा कहां रहा है? इसी दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ही अंदाज में अधिकारियों को मंच के सामने बुलाया और कहा कि किसानों के सवालों का जवाब दीजिए। खरी बात ये है कि किसानों के हक की लड़ाई और अधिकारियों से जवाब मांगना अपनी जगह है, लेकिन भाषा की मर्यादा भूल जाना ठीक नहीं। सीएम के ‘मालवी’ अंदाज पर जमकर गूंजे ठहाके
राजधानी भोपाल में आयोजित मालवा महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने ही अंदाज में मालवी बोली की ऐसी महिमा बताई कि जमकर ठहाके गूंजे। सीएम ने कहा कि मालवी बोलकर और सुनकर ही समझी जा सकती है। हम कभी कुछ बोलें और कोई उसे पकड़ना चाहे, फिर चाहे वह इसे लिखकर भी रख ले, तो कोर्ट में भी नहीं पकड़ सकता। सीएम ने उदाहरण देकर समझाया- जैसे खाना खाओ नी… अब खाओ तो खाओ, नहीं तो मत खाओ। आओ नी… अब आओ तो आओ, नहीं तो मत आओ। ‘नी’ लगा है, जिसको जो समझना है, समझ ले। सीएम ने मालवी की इसी खासियत को देखते हुए इसे राजनीतिक और कूटनीतिक भाषा भी बता दिया। और अब अंदर की बात.. खुद बैठक बुलाकर उसकी तारीख ही भूल गए
ये दिलचस्प वाकया मंत्रालय में हुआ, जहां एक विभाग के मुखिया ने अपने ही विभाग के बोर्ड की बैठक बुलाई थी। ये बैठक प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया ने ली। अब मजे की बात ये है कि बैठक में सभी अधिकारी पहुंच गए, लेकिन जिस विभाग के मुखिया ने बैठक बुलाई थी, वे ही नदारद थे। मुखिया तो मुखिया, उनके सचिव भी गैरहाजिर। फिर क्या था, प्रशासनिक मुखिया की ओर से उन्हें मैसेज भेजा गया। मैसेज मिलते ही विभाग के मुखिया आनन-फानन में पहुंचे। उनकी लेटलतीफी पर प्रशासनिक मुखिया ने नाराजगी जताते हुए उन्हें समय का ध्यान रखने की नसीहत दे डाली। इतने में सचिव की भी एंट्री हो गई। अब तो साहब और बिफर गए। सुना है कि ये फजीहत इसलिए हुई, क्योंकि विभाग के मुखिया बैठक बुलाकर उसकी तारीख ही भूल गए थे। बैठक खत्म होने के बाद विभाग प्रमुख ने अपने मातहतों के सामने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने यह कहकर बात संभालने की कोशिश की कि साहब की बातों को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), सावन राजपूत (खंडवा) ये भी पढ़ें –
रामदेव के बदले सुर, धीरेंद्र शास्त्री को अब पाखंडी बताया: पुलिस वर्दी में पूर्व मंत्री की चरण वंदना हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान हनुमान का अंश बताया था। लेकिन अब उनके सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए उन्हें पाखंडी तक कह दिया। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here