Homeमध्यप्रदेशबीजेपी ने क्राइम ब्रांच में की पीसी शर्मा की शिकायत:पूर्व मंत्री पर...

बीजेपी ने क्राइम ब्रांच में की पीसी शर्मा की शिकायत:पूर्व मंत्री पर नितिन नवीन के भाषण का एडिटेड वीडियो पोस्ट करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन का कूटरचित (एडिटेड) वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के साइबर क्राइम थाने पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई और उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। मूल वीडियो से छेड़छाड़ कर भ्रम फैलाने का आरोप साइबर क्राइम थाने में सौंपे गए शिकायती आवेदन के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन का मूल वीडियो भी प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीसी शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक कूटरचित वीडियो साझा किया है। मूल वीडियो में छेड़छाड़ कर उसमें ऐसे भ्रामक वक्तव्य जोड़े गए हैं, जिससे उनके बयान का गलत अर्थ निकले। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता ने जानबूझकर दुष्प्रचार करने, राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने और जनता के मन में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करने की नीयत से यह कृत्य किया है। जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : राहुल कोठारी इस मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस कूटरचित वीडियो प्रसारित कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हर बात को आम जनता गंभीरता और विश्वास के साथ सुनती है। इस तरह के फर्जी वीडियो से न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि समाज में भ्रम और अशांति फैलने की आशंका भी बनी है। उन्होंने इस पूरे षड्यंत्र में शामिल कांग्रेस से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की मांग भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए पुलिस से आईटी एक्ट की धारा 66-सी, 66-डी, 67/67-ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336, 336(4), 340, 352, 353 और 61 के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत दर्ज कराने के दौरान भाजपा के कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक सतीश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा, जिला महामंत्री चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बीजेपी ने जिस वीडियो को एडिटेड बताते हुए क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है, उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एससीओ समिट में पाकिस्तान को बुलाने, चीन के साथ हुए समझौते और तेजस मार्क-1ए विमान को लेकर बयान देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं, “पहली बात तो यह है कि भारत ने पाकिस्तान को एससीओ समिट में खुद नहीं बुलाया। दरअसल, चीन ने भारत की 200 किलोमीटर जमीन पर जो कब्जा कर रखा है, उसे वापस लेने और आगे भारतीय जमीन पर कब्जा रोकने के लिए चीन के साथ हमारा समझौता हुआ है। यह चीन का दबाव है कि पाकिस्तान को हर हाल में एससीओ सम्मेलन में भारत बुलाया जाए, वरना चीन इस समझौते को आगे नहीं बढ़ाएगा। रही बात तेजस मार्क-1ए हवाई जहाज की, तो उसमें इंजन नहीं है तो क्या हुआ? जिस्म तो बन गए हैं। इंजन अमेरिका देगा और जब उसका दिल करेगा, तब दे देगा।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here