गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने और साथ में बोनस देने की मांग पर अड़े किसानों ने भोपाल में डेरा डाल दिया है। वे होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं। देर रात खुले आसमान के नीचे बीत रही है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे तक यदि फैसला नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। किसानों को सर्विस रोड पर दोनों ओर से बेरिकेडिंग करके रोका गया है। ताकि, होशंगाबाद रोड पर जाम न लगे। रात में यहां 2 डीएसपी और 4 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के साथ करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात हैं। वीर सावरकर सेतु की शुरुआत में बेरिकेड्स रखे हैं तो गणेश मंदिर पर बेरिकेडिंग की तैयारी है। देखिए तस्वीरें… पुलिस टेंट के नीचे, किसान खुले आसमान में किसानों को रोकने के लिए पुलिस व्यवस्था की गई है। यहां टेंट भी लगाया गया है। जहां पुलिस अधिकारी बैठे हैं, जबकि किसान खुले आसमान में है। किसान नेता राकेश धाकड़ ने बताया, किसानों ने जैसे-तैसे खाने की व्यवस्था की है। अब रात आसमान के नीचे ही गुजार रहे हैं। ट्रेनों के जरिए आएंगे किसान
किसान नेता प्रतीक शर्मा ने कहा कि नरसिंहपुर जिले के गन्ना उत्पादक किसान है। अन्ने का मू्ल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए बोनस की मांग की गई है, लेकिन सरकार स्तर पर इसे स्वीकार नहीं किया गया है। इसलिए कल तक का अल्टीमेटम दिया है। दोपहर में ट्रेन और निजी वाहनों के जरिए किसान भोपाल पहुंचेंगे। यदि दोहर 2 बजे तक मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं होता है तो सीएम हाउस की तरफ जाएंगे। किसानों की मांग है कि गन्ने का मौजूदा मूल्य 400 से बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। उनका कहना है कि सरकार 450 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात कर रही है, जो खेती की लागत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। किसानों ने 600 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य के साथ 50 रुपए बोनस की मांग भी रखी। सोमवार को पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि संचालक उमाशंकर भार्गव से मुलाकात भी की थी, लेकिन सहमति नहीं बनी।
