मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलना लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने की खबर है। मकवाना का मौजूदा कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। प्रस्ताव मंजूर होने पर वे फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे। मकवाना के एक्सटेंशन से नए DGP की नियुक्ति का समीकरण बदल जाएगा। तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने पर तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी DGP की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। इनमें 1991 बैच के वरुण कपूर, 1992 बैच के जी. अखिटो सेमा और 1994 बैच के राजाबाबू सिंह शामिल हैं। 6 महीने के एक्सटेंशन तो उपेंद्र भी होंगे बाहर वहीं, यदि केंद्र सरकार मकवाना का कार्यकाल तीन महीने के बजाय छह महीने बढ़ाती है, तो 1991 बैच के सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी उपेंद्र कुमार जैन भी DGP की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में 1991 बैच की प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे होंगी। उनके पास प्रदेश की पहली महिला DGP बनने का अवसर भी रहेगा। तीन महीने का एक्सटेंशन मिला तो ये 3 अफसर बाहर होंगे मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने पर वे फरवरी 2027 तक DGP बने रहेंगे। इसके बाद नए DGP के चयन के लिए राज्य सरकार को केंद्र और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को नए सिरे से प्रस्ताव भेजना होगा। यदि 1 मार्च 2027 की स्थिति में नया प्रस्ताव भेजा जाता है तो UPSC के नियमों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों की कम से कम छह महीने की सेवा शेष होनी चाहिए। यानी उनका रिटायरमेंट 31 अगस्त 2027 के बाद होना चाहिए। इस नियम के चलते तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी नए पैनल से बाहर हो जाएंगे। इन तीनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2027 से पहले होनी है। इसलिए नए प्रस्ताव में इनके नाम शामिल नहीं हो सकेंगे। फरवरी तक स्पेशल DG का कोई पद रिक्त नहीं होने के कारण नया प्रस्ताव 12 के बजाय 9 अधिकारियों का भेजे जाने की संभावना है। छह महीने का एक्सटेंशन मिला तो उपेंद्र जैन भी बाहर प्रशासनिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि केंद्र सरकार मकवाना का कार्यकाल तीन महीने के बजाय छह महीने तक बढ़ा सकती है। यदि ऐसा होता है तो नए DGP के चयन का समीकरण और बदल जाएगा। छह महीने का एक्सटेंशन मिलने पर मकवाना मई 2027 तक पद पर बने रहेंगे। इसके बाद 1 जून 2027 की स्थिति में नए DGP के लिए पैनल तैयार होगा। इस तारीख से अगले छह महीने यानी 30 नवंबर 2027 तक रिटायर होने वाले अधिकारी दौड़ से बाहर हो जाएंगे। इस स्थिति में वरुण कपूर, जी. अखिटो सेमा और राजाबाबू सिंह के साथ उपेंद्र कुमार जैन भी DGP की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। उपेंद्र जैन 1991 बैच के सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में EOW के DG हैं। उनकी जन्मतिथि 10 अगस्त 1967 है। वे 31 अगस्त 2027 को रिटायर होंगे। 1 जून 2027 की स्थिति में उनकी सेवा के केवल तीन महीने शेष रहेंगे। इस वजह से वे नए DGP के पैनल में शामिल नहीं हो सकेंगे। दोनों स्थितियों में प्रज्ञा ऋचा की दावेदारी बरकरार तीन महीने और छह महीने, दोनों ही तरह के एक्सटेंशन में 1991 बैच की प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की दावेदारी बनी रहेगी। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश होमगार्ड और SDERF की DG हैं। ग्रेडेशन लिस्ट के मुताबिक उनकी जन्मतिथि 8 फरवरी 1968 है और वे 29 फरवरी 2028 को रिटायर होंगी। इसलिए दोनों संभावित तारीखों पर उनकी सेवा छह महीने से अधिक शेष रहेगी। छह महीने का एक्सटेंशन मिलने की स्थिति में उपेंद्र जैन के बाहर होने से प्रज्ञा ऋचा वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे आ जाएंगी। ऐसे में उनके प्रदेश की पहली महिला DGP बनने की दावेदारी भी मजबूत होगी। पंकज श्रीवास्तव भी दोनों समीकरणों में दावेदार 1992 बैच के पंकज कुमार श्रीवास्तव भी तीन और छह महीने, दोनों तरह के एक्सटेंशन की स्थिति में DGP की दौड़ में बने रहेंगे। उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1968 है और वे 31 दिसंबर 2027 को रिटायर होंगे। छह महीने के एक्सटेंशन की स्थिति में प्रज्ञा ऋचा के बाद पंकज कुमार श्रीवास्तव और 1992 बैच के आदर्श कटियार वरिष्ठता क्रम में आगे रहेंगे। तीन महीने के एक्सटेंशन पर ये होंगे संभावित दावेदार यदि मकवाना को तीन महीने का एक्सटेंशन मिलता है तो 1 मार्च 2027 की स्थिति में नए DGP के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव में वरिष्ठता के आधार पर ये नौ नाम शामिल हो सकते हैं: 3 नामों का पैनल यूपीएससी से भेजा जाएगा इनमें से टॉप तीन नामों का पैनल यूपीएससी से राज्य को भेजा जाएगा। वहीं, यदि छह महीने का एक्सटेंशन मिलता है तो 1 जून 2027 की स्थिति में उपेंद्र जैन के बाहर होने से प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव और 1992 बैच के आदर्श कटियार (रिटायरमेंट फरवरी 2028) टॉप-3 दावेदारों के रूप में सबसे आगे होंगे।
