राजगढ़ जिले में एसपी अमित तोलानी ने तीन पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना बदली है। इस संबंध में 22 नवंबर को आदेश जारी किया गया। राजगढ़ कोतवाली और नरसिंहगढ़ थाने के प्रभारी भी बदले गए हैं। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक मंजू मखेनिया को राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी के पद से हटाकर नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़ राजगढ़ रिजर्व केंद्र में पदस्थ थे। उन्हें राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक गुंजा जमादार को नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी के पद से हटाकर इसी थाने में पदस्थ किया गया है। एसपी अमित तोलानी ने यह आदेश प्रशासनिक कारणों से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक जारी किया है। आदेश की सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संबंधित एसडीओपी और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
