Homeमध्यप्रदेशभितरवार में दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी भी हुई:नशे में गाली-गलौज से...

भितरवार में दो गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी भी हुई:नशे में गाली-गलौज से बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस-केस दर्ज

भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 4 में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शराब पीने के बाद शुरू हुई गाली-गलौज ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया और मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार वार्ड 4 निवासी फौजी लोहपीटा शराब के नशे में अनिकेत खटीक के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। साथियों के पहुंचने पर बढ़ा विवाद कुछ ही देर में फौजी के साथी धर्मेंद्र लोहपीटा, सुघर सिंह, पिप्पी सिंह, सुंदर सिंह, मिट्ठू सिंह और मंगल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई और पत्थरबाजी भी होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मौके पर बड़ी भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ महिलाएं भी विवाद के दौरान वहां मौजूद नजर आ रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। दोनों पक्षों की ओर से भितरवार थाने में आवेदन दिए गए हैं। भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि वार्ड क्रमांक 4 में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले में आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here