Homeछत्तीसगढ़₹2000 के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या:आरोपी ने हाथ,...

₹2000 के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या:आरोपी ने हाथ, पत्नी ने पैर पकड़े, रस्सी से घोंटा गला, दोस्त देता रहा पहरा

छत्तीसगढ़ के कोरबा के ग्राम लाद में महज 2 हजार रुपए के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को उसके घर में गाय चराने वाला इंद्रपाल अगरिया, उसकी पत्नी राजकुमारी और दोस्त देव कुमार ने मिलकर अंजाम दिया। वारदात के समय चरवाहे ने बुजुर्ग महिला के हाथ पकड़े। पत्नी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पैर पकड़ लिए। जबकि दोस्त को घर के बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया। इसके बाद दोनों ने घर में रखी नायलॉन रस्सी से उसका गला घोंट दिया। वारदात के बाद बैग में रखे 2000 रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। घटनास्थल की तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, भगमतिया बाई (70) सड़क किनारे बने अपने मकान में अकेली रहती थी। उसका बेटा बबलू मरकाम और बहू पास के दूसरे मकान में रहते हैं। 19 नवंबर की रात भगमतिया बाई घर में सो रही थी। बहू सुबह पहुंची तो चारपाई पर मिला शव 20 नवंबर की सुबह बहू रोज की तरह सास के घर पहुंची। दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो भगमतिया बाई चारपाई पर मृत पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में नायलॉन की रस्सी बंधी थी। यह देखकर बहू घबरा गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के बेटे बबलू मरकाम ने 20 नवंबर को कोरबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद भी ली। खोजी कुत्ता घटनास्थल के बाद बाघा गांव के तालाब तक पहुंचा, लेकिन बारिश के कारण आगे के सुराग नहीं मिल सके। गाय चराने वाले पर हुआ शक जांच के दौरान पुलिस को मृतका के घर में गाय चराने का काम करने वाले इंद्रपाल अगरिया (43) पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पत्नी राजकुमारी अगरिया (33) और दोस्त देव कुमार मरकाम (26) के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर की थी प्लानिंग पुलिस के मुताबिक, इंद्रपाल काम के सिलसिले में कोरबा गया था। लौटते समय बस में उसकी मुलाकात पुराने परिचित देव कुमार से हुई। वह उसे शराब पिलाने का लालच देकर अपने घर गोजापुर ले आया। वहां अपनी बेटी को 100 रुपए देकर शराब मंगवाई। इसके बाद इंद्रपाल, उसकी पत्नी राजकुमारी और देव कुमार ने साथ बैठकर शराब पी। शाम को तीनों भगमतिया बाई के घर गाय-बैल चराने के काम के पैसे लेने पहुंचे। भगमतिया बाई ने उन्हें 500 रुपए दिए। इसके बाद तीनों ने वहीं बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनकी नजर घर में रखी पेटी में मौजूद पैसों पर पड़ी। रुपए देखकर तीनों के मन में लालच आ गया। उन्होंने रात में भगमतिया बाई के सोने के बाद घर में चोरी करने की प्लानिंग की। दोस्त बाहर करता रहा निगरानी योजना के मुताबिक, रात में तीनों दोबारा भगमतिया बाई के घर पहुंचे। देव कुमार को घर के बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया। इंद्रपाल और राजकुमारी घर के अंदर घुसे। उस समय भगमतिया बाई सो रही थी। इंद्रपाल ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि राजकुमारी ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर पैर पकड़ लिए। इसके बाद घर में रखी पीले रंग की नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने पेटी और बैग में रखे 2000 रुपए निकाल लिए और आपस में बांटकर अपने-अपने घर चले गए। 48 घंटे में पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस ने तीनों आरोपियों को 22 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कोरबा में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या: मुंह में कपड़ा ठूंसकर नायलान की रस्सी से घोंटा गला; वारदात के पीछे जादू-टोने का शक कोरबा के ग्राम लाद में 70 साल की बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वह रात में घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और नायलान की रस्सी से गला घोंट दिया। शुक्रवार सुबह बहू घर पहुंची तो महिला चारपाई पर मृत मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here