Homeदेशमणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:600 से ज्यादा अस्पताल में...

मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर मरीजों का डायलिसिस जारी

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 600 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी को इंफाल के शिजा अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित लोगों में ज्यादातर चकपी करोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। पिछले दो-तीन दिनों में यह मामला सामने आया है। शिजा अस्पताल के एमडी डॉ. चेतन हुंडोंगबाम के मुताबिक, तीन की हालत गंभीर थी। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। अस्पताल में तैयार किए गए बिस्तर मरीजों से भर गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और दूसरे अस्पतालों से मदद मांगी गई है। मौतों और मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शराब में मेथनॉल मिलाने की आशंका पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने जो शराब पी थी, वह काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी। जांच में पता चला है कि शराब में मेथनॉल मिलाया गया था। हालांकि, चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए आशंका है कि अन्य इलाको से शराब लाकर यहां बेची गई थी। पुलिस शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मणिपुर में यहां शराबबंदी लागू है 1. इम्फाल ईस्ट
2. इम्फाल वेस्ट
3. थौबल
4. बिष्णुपुर यहां शराब बिक्री की अनुमति है 1. ग्रेटर इम्फाल क्षेत्र
2. सभी जिलों के मुख्यालय
3. पर्यटन स्थल
4. कम से कम 20 कमरों वाले पंजीकृत होटलों में (नोट: 6 दिसंबर 2023 की सरकारी अधिसूचना के अनुसार इन क्षेत्रों में शराबबंदी कानून वापस लिया गया था।) मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हो चुकीं 36 मौतें मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। एक की घर में ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ने गुरुवार को डीसीआर की लाल मसाला शराब पी थी। इनमें से एक को पहले से खून की उल्टियां भी होती थीं। सागर के बंडा इलाके में इससे पहले जहरीली शराब से 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने 52 लोगों को आरोपी बनाया है। मास्टरमाइंड, ठेकेदार और सप्लायर समेत 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… दो महीने पहले नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें हुईं नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस कार्रवाई में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here