Homeमध्यप्रदेशमैथावा नहर से 4 मोटर पंप चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार:देवास के दो...

मैथावा नहर से 4 मोटर पंप चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार:देवास के दो लोगों पर चोरी का आरोप; इंदौर के कबाड़ी को पुलिस रिमांड पर लिया

खरगोन के बागोद स्थित मैथावा नहर से 4 मोटर पंप चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवास जिले के दो आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाला इंदौर का कबाड़ी शामिल है। एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ने बताया कि किसानों ने 9 नवंबर को इलाके में मोटर पंप चोरी की घटनाओं की शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 105/26 और बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के कनाड़ निवासी श्यामलाल गोरसिया और श्यामली लेखराम बारेला के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चोरी करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक मोटर पंप छिपाकर रखा और तीन पंप इंदौर के कबाड़ी अबरार पिता शौकीन नायता को बेचे। अबरार मुंडला, इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत में पेश किया गया। कबाड़ी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान चोरी के तीन मोटर पंप जब्त किए जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here