Homeमध्यप्रदेशऑक्सीजन टैंकर में धमाका, ट्रक के उड़े परखच्चे:पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की...

ऑक्सीजन टैंकर में धमाका, ट्रक के उड़े परखच्चे:पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

ग्वालियर के पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि टैंकर और पास खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट की भयावहता देखकर कई परिवार जान बचाने के लिए घर छोड़कर कॉलोनी से बाहर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग सहम गए। रिहायशी इलाके के पास है फैक्ट्री जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह रिहायशी इलाके के नजदीक स्थित है। ऐसे में आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा होने लगे। हालांकि, दोबारा विस्फोट की आशंका के चलते लोग घटनास्थल से दूरी बनाए रखने को लेकर भी सतर्क रहे। टैंकर और ट्रक के उड़े परखच्चे विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टैंकर और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर मलबा और वाहनों के टूटे हुए हिस्से बिखर गए। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही नुकसान और विस्फोट की वजह सामने आ सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here