Homeदेशअसम में मिनी बस-ट्रक में टक्कर, 23 की मौत:ज्यादातर स्टूडेंट, बस काटकर...

असम में मिनी बस-ट्रक में टक्कर, 23 की मौत:ज्यादातर स्टूडेंट, बस काटकर निकाले शव, अफसर बोले- बस ड्राइवर ने नियम तोड़ा

असम के काजीरंगा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने मौतों का आंकड़ा 12 बताया है। मिनी बस में ज्यादातर स्टूडेंट सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम बस को काटकर शवों को बाहर निकाल रही है। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। हादसे की तस्वीरें पुलिस बोली- तेज रफ्तार में थी बस, ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया गोलाघाट के एसएसपी स्वप्ननील डेका ने बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी और काजीरंगा नेशनल पार्क के पास लागू पाबंदियों का पालन नहीं कर रही थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह कंटेनर ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया है। असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक अतुल बोरा भी घटनास्थल पर पहुंचे। वे राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए कोहोरा अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल अधिकांश लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलाघाट के एसपी स्वप्ननिल डेका ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं। बस को काटकर शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिली है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here