Homeमध्यप्रदेशबस ने बाइक को 100 मीटर घसीटा...दादी, पिता-पुत्र की मौत:पिता की मौके...

बस ने बाइक को 100 मीटर घसीटा…दादी, पिता-पुत्र की मौत:पिता की मौके पर, बेटे की अस्पताल ले जाते और मां की ग्वालियर रेफर करते समय मौत

मुरैना के सबलगढ़ में गुरुवार की सुबह बस की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-552 पर पीपल वाली चौकी के पास बस ने बाइक को टक्कर मारी और उसे 100 मीटर से ज्यादा दूरी तक घसीटती ले गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे और मां ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिवार में अब एक बेटा और एक बेटी ही बचे हैं। मंदिर जा रहे थे तीनों, बस ने मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय रघुराज, उनका बेटा लव कुशवाहा और 60 वर्षीय मां ल्हौरी बाइक से नंदपुरा बामसौली से करजोनी स्थित बाबू बाबा मंदिर, झुंडपुरा जा रहे थे। बुधवार देर रात पीपल वाली चौकी के पास उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बाइक को 100 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटती ले गई। रघुराज की मौके पर ही मौत हो गई। रेफर करने के दौरान मां-बेटे ने तोड़ा दम हादसे में घायल लव कुशवाहा को राहगीर कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, ल्हौरी को पहले सिविल अस्पताल सबलगढ़ और फिर जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे पर पीपल वाली चौकी के पास हुआ। तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। रघुराज की पत्नी की पहले हो चुकी मौत, दो बच्चे बचे हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग गया। बताया गया है कि रघुराज की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब परिवार में एक लड़का और एक लड़की रह गए हैं। एक ही हादसे में पिता और दादी को खोने के बाद दोनों बच्चों की देखभाल को लेकर गांव में चिंता जताई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here