Homeमध्यप्रदेशMP के 17 शहरों में पारा 15°C से नीचे:पचमढ़ी से भी ठंडे...

MP के 17 शहरों में पारा 15°C से नीचे:पचमढ़ी से भी ठंडे भोपाल-जबलपुर; अमरकंटक में सबसे ज्यादा ठंड

मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। भोपाल-जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इधर, दिवाली के बाद प्रदेश की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है। ऐसा पांच साल में तीसरी बार हुआ है। ग्वालियर, इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर, कटनी समेत अन्य शहरों में भी एक्यूआई बढ़ा है। ऐसे में रात 8 बजे के बाद ही शहरों में धुंध छा जाती है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है। इन शहरों में सबसे कम पारा
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अमरकंटक और करौंदी सबसे ठंडे बने हुए हैं। बीती रात अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में 11.3 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 12.3 डिग्री, रायसेन में 12.6 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 12.8 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल, जबलपुर-छिंदवाड़ा में 13 डिग्री, पचमढ़ी में 13.2 डिग्री, उमरिया में 13.4 डिग्री, मंडला-नौगांव में 13.6 डिग्री, रीवा में 13.8 डिग्री, इंदौर में 14 डिग्री, खजुराहो में 14.4 डिग्री और सीधी में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी शहरों में तापमान 15 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। आगे और घटेगा तापमान
मौसम विभाग ने बताया, प्रदेश में 4 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी। कहीं भी बारिश नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा है। इससे दिवाली का त्योहार भी उत्साह के साथ मना। अब जानिए नवंबर में कैसा रहता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। इस बार नवंबर के शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है। तीसरे और चौथे सप्ताह में सिस्टम एक्टिव होने से भी बारिश हो सकती है। अब जानिए, नवंबर में 5 बड़े शहरों का मौसम… भोपाल: 10 साल में 3 बार बारिश हो चुकी
नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इंदौर: 5.6 डिग्री तक जा चुका न्यूनतम पारा
इंदौर में ठंड का असर रहता है। खासकर दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है। इस वजह से रातें ठंडी हो जाती हैं और टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में 31 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है। ग्वालियर: 1927 में 3 इंच पानी गिरा था
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। 54 साल पहले वर्ष 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि यह सामान्य तौर पर 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। इस महीने बारिश भी होती है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में 3 बार ऐसा ही मौसम रह चुका है। जबलपुर: 1946 में 6 इंच से ज्यादा बारिश
पिछले 10 साल में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक जा चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज किया गया था, तब टेम्प्रेचर 3.9 डिग्री तक पहुंच गया था। 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है। उज्जैन: न्यूनतम तापमान 10-11° के बीच रहता है
यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 6 नवंबर 2008 को दिन का तापमान 36.5 डिग्री रहा था। पिछले 10 साल की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहा है, जबकि दिन में यह 33 से 35 डिग्री के बीच पहुंच चुका है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here