मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र के हिनौता गजनौना गांव में खेत की जुताई करने के बाद एक किसान की संदिग्ध जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। किसान जुताई पूरी करने के बाद ट्रैक्टर से नीचे उतरे थे, तभी उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर से उतरते ही बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, कमलेश पिता हीरालाल कुशवाहा (32), निवासी हिनौता गजनौना, रविवार सुबह खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद जैसे ही वह ट्रैक्टर से उतरकर खड़े हुए, इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम परिजन आनन-फानन में कमलेश को सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है
