Homeदेशतूफान मुरासु के असर से आंध्रप्रदेश में भारी बारिश:चेन्नई में बाढ़ के...

तूफान मुरासु के असर से आंध्रप्रदेश में भारी बारिश:चेन्नई में बाढ़ के हालात, मध्यप्रदेश के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

तूफान मुरासु के असर से आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पेड्डा वागु नदी खतरे के निशान को पार गई है, जिससे एलुरु जिले में बाढ़ के हालात हैं। करीब एक दर्जन गांवों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी बाढ़ के हालात हैं। पहाड़ियों से आ रहे बाढ़ के पानी से सड़कों पर नदियां बहने जैसा नजारा है। कई गांवों के हजारों एकड़ खेत डूब गए हैं। वहीं, चेन्नई के गोपालपुरम में भारी बारिश से निचले इलाकें डूब गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। अगले 24 घंटे के दौरान 5 जिले- सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में ही आंधी-बारिश का अलर्ट है। तूफान मुरासु के असर से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। मंगलवार रात को तेज बारिश के बाद बुधवार को भी दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। इससे धान की फसल खराब होने होने की आशंका बढ़ गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here