Homeमध्यप्रदेशमनावर में खेत से गांजे के 150 पौधे जब्त:कपास और तुअर की...

मनावर में खेत से गांजे के 150 पौधे जब्त:कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती; 54.12 लाख कीमत, मालिक गिरफ्तार

धार जिले के मनावर में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को 150 हरे पौधे जब्त किए हैं। ग्राम करौंदिया खुर्द में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे की खेती की जा रही थी। जब्त पौधों का वजन 4 क्विंटल 51 किलो और अनुमानित कीमत 54 लाख 12 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने खेत मालिक मुन्ना गावड़ (38) को मौके से गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर खेत में दी दबिश मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बुधवार शाम 6:30 बजे बताया कि 4 नवंबर को उमरबन चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करौंदिया खुर्द के एक खेत में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। यहां से गांजे के 150 हरे पौधे बरामद कर जब्त किए गए। दो महीने में 10वीं कार्रवाई पुलिस ने खेत मालिक मुन्ना गावड़ पिता खुमसिंह गावड़ निवासी करौंदिया खुर्द के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार के तहत पिछले दो महीने में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ यह 10वीं कार्रवाई है। इस दौरान 10 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। तस्वीरे देखिए… एसपी के निर्देशन में चल रहा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और मनावर एसडीओपी प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की खेती, खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उमरबन चौकी उपनिरीक्षक प्रकाश अलावा, प्रधान आरक्षक आमिर अंसारी, ललित कुमरावत और आरक्षक गंगाराम व शैलेन्द्र का योगदान रहा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here