Homeमध्यप्रदेशटीआई हत्याकांड:फरार ट्रक चालक व क्लीनर पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहे...

टीआई हत्याकांड:फरार ट्रक चालक व क्लीनर पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहे थे, घायल

अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलकर मारने वाले ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज मंडलोई का मंगलवार को शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस 10 हजार रुपए के इनामी गजेंद्र को आलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर से गिरफ्तार कर देवास ला रही थी। बरोठा थाना क्षेत्र में उसने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में गोली उसके दाहिने पैर में लगी। धीरज के भी पैर में गोली लगी है। इधर, हत्याकांड की जांच में हरदा के टिमरनी से गुजरात तक फैले करोड़ों रुपए के अवैध शराब सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क रोज करीब 15 लाख रुपए की शराब बेचता था। इसमें से 2 से 4 लाख रुपए कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल के घर पहुंचते थे। राहुल के मुनीम से दो महीने में 1.5 से 2 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब मिला है। मंगलवार को राहुल, आलीराजपुर के केरम सिंह और इंदौर के वकील विजय राव को कोर्ट में पेश किया गया। विजय आरोपियों के कानूनी मामले देखने के साथ मप्र व गुजरात के नेटवर्क के बीच मध्यस्थता करता था। टीआई की पत्नी का आरोप- सेंधवा के एक नेता ने दी ​थी धमकी… पुरी को नहीं छोड़ेंगे शहीद की पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि सेंधवा में पदस्थापना के दौरान पति को परेशान किया गया। एक नेता ने धमकी दी थी कि पुरी को नहीं छोड़ेंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पुरी के पिता की सीएम से बात कराई। पिता ने कहा कि बहू को एसआई पद पर नियुक्ति इंदौर के आईजी या पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मिले। अब अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशभर में चलेगा अभियान
अवैध शराब के खिलाफ अब प्रदेशभर में अभियान चलेगा। मंगलवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी समेत पुलिस अफसरों को इसका प्लान देने के निर्देश दिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here