Homeमध्यप्रदेशपन्ना में बाइक सवार दो युवक शराब के साथ पकड़ाए:छतरपुर के निवासी...

पन्ना में बाइक सवार दो युवक शराब के साथ पकड़ाए:छतरपुर के निवासी ले जा रहे थे 100 पाव शराब; वाहन और मदिरा जब्त

पन्ना जिले में आबकारी विभाग ने मंगलवार, 3 नवंबर को दो युवकों को 100 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा। दोनों बिना नंबर की बाइक से शराब ले जा रहे थे। विभाग ने 18 बल्क लीटर शराब और करीब 70 हजार रुपए कीमत की बाइक जब्त कर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागौद-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय को रात की गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि नागौद-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर बाइक से अवैध शराब लाई जा रही है। इसके बाद टीम ने पहाड़ीखेड़ा-नागौद मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोका। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम मूरत यादव (45), निवासी बनहरी कला, थाना अजयगढ़, जिला पन्ना बताया। दूसरे ने अपनी पहचान अखिलेश यादव (27), निवासी सटई, थाना हीरापुर, जिला छतरपुर के रूप में बताई। बोरी में रखे थे शराब के दो कार्टून तलाशी के दौरान एक बोरी में रखे दो कागज के कार्टून मिले। इनमें देशी मदिरा सादा (प्रिंस लेमन) के 100 पाव थे। शराब की कुल मात्रा 18 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 7,600 रुपए बताई गई है। बाइक की कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है। दोनों युवकों के पास शराब ले जाने का परमिट या लाइसेंस नहीं मिला। आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम के तहत केस दोनों युवकों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आरक्षक स्मिता ठाकुर, उमाशंकर साहू और नगर सैनिक मोतीलाल प्रजापति व राजेश पटेल शामिल रहे। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना और कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में हुई। उपायुक्त आबकारी अलका खरे के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य और नोडल अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव इसकी देखरेख कर रहे थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here