Homeमध्यप्रदेशMP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टीआई की ट्रक से कुचलकर हत्या; मां-पत्नी और...

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टीआई की ट्रक से कुचलकर हत्या; मां-पत्नी और 2 बच्चों का गला काटा, फिर ट्रेन से कटा; धीरेंद्र शास्त्री बोले- कृष्ण टेढ़े

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. मां-पत्नी और 2 बच्चों की गला काटकर हत्या, फिर ट्रेन से कटा भोपाल में एक व्यक्ति ने मां, पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस घर पहुंची, तब परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह कर्ज में डूबा था। पढ़ें पूरी खबर 2. शराब तस्करों ने ट्रक से कुचलकर TI को मार डाला देवास के खातेगांव में शराब तस्करों ने ट्रक से कुचलकर TI दिलीप पुरी की हत्या कर दी। मामले में ADEO और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड किए गए हैं। सरकार ने TI की पत्नी को SI की नौकरी और एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर 3. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘कृष्ण-टेढ़े’ बयान पर हाथ जोड़कर माफी मांगी बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान पर हाथ जोड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा था- तुम्हारे ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं। इस बयान पर विवाद के बाद मथुरा के संत ने कहा कि ब्रजवासी उन्हें माफ नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 4. हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिया समर्थन राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी मैदान में हैं। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया है। भोपाल में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में योग्य लोग हैं, फिर बाहरी प्रत्याशी क्यों थोपा जाए। पढ़ें पूरी खबर 5. तूफान ‘मुरासु’ से MP में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट तूफान ‘मुरासु’ के असर से मध्यप्रदेश के कई संभागों में बारिश हो सकती है। जबलपुर, इंदौर और रीवा संभाग में बारिश की संभावना है। शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में भी असर रहेगा। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर 6. भाजपा सांसद बोले- डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों को ‘दानव’ बताते हुए कहा कि ये केवल नोट छापकर कोठियां बना रहे हैं। सांसद ने ऐसे डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर 7. तेल कारोबारी ने 3 लाख की सुपारी देकर बेटे की हत्या कराई ग्वालियर में तेल कारोबारी ने तीन लाख रुपए में सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या कराई। आरोपियों ने कार में गला घोंटकर उसकी जान ली। इसके बाद शव को कार में रखकर करीब 80 किलोमीटर तक घूमते रहे। मामले में पुलिस ने जांच के बाद हत्या की साजिश का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. 900 गायों को रोज हरी सब्जियां खिला रहे ग्रामीण धार जिले के मनावर क्षेत्र में 16 गांवों के किसान मिलकर 900 गायों की देखभाल कर रहे हैं। ग्रामीण दूर-दूर से लौकी और खीरा जैसी हरी सब्जियां लाकर गायों को खिलाते हैं। इस पहल में कई गांवों के किसान जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. लंदन में पढ़ीं, सिविल जज चुनी गईं; अब लेंगी साध्वी दीक्षा बैतूल की प्रखरश्री जैन सिविल जज चुनी गई थीं। उन्होंने LLM में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। अब वे साध्वी बनने जा रही हैं। प्रखरश्री का कहना है कि कोई भी सांसारिक पद बड़ा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास 10. कल भोपाल में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन भोपाल के नीलम पार्क में मंगलवार को प्रदेशभर के सफाईकर्मी स्थायी नियुक्ति और वेतनमान की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here