Homeमध्यप्रदेशगुरुग्राम में अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा:मध्य प्रदेश से पहुंचे...

गुरुग्राम में अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा:मध्य प्रदेश से पहुंचे दो सप्लायर गिरफ्तार, हथियारों की खेप पकड़ी

गुरुग्राम में सक्रिय एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियार सप्लाई करने पहुंचे दो सप्लायरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश और नरेंद्र उर्फ नरेन पुत्र कालिया उर्फ कालू, निवासी गांव बामनाला, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। ​पुलिस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक और राहुल से पूछताछ के बाद नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए इनक बार में मिली। जांच में सामने आया कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पहले भी दीपक और राहुल को 5 अवैध पिस्टल व 11 मैगजीन की खेप पहुंचाई थी। इस पूरे गिरोह से अब तक कुल 13 अवैध पिस्टल और 27 मैगजीन बरामद की जा चुकी हैं। बस मे मध्य प्रदेश से हथियार लेकर गुरुग्राम पहुंचे ​आरोपी बस के जरिए मध्य प्रदेश से हथियारों की यह खेप लेकर गुरुग्राम पहुंचे थे, जिसे दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय बदमाशों को सप्लाई किया जाना था। हालांकि, डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। डिलीवरी पर 7 हजार का कमीशन मिलता था ​पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब 4 वर्षों से हथियारों की तस्करी के इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। उन्हें प्रत्येक हथियार की सफल डिलीवरी पर 7,000 रुपए का कमीशन मिलता था। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य खरीदारों की तलाश कर रही है। फैक्ट्री का पता कर रहीं पुलिस इनके मुख्य हथियार सप्लायर, मध्य-प्रदेश में अवैध हथियार तैयार करने वाले संभावित निर्माण केंद्र, हथियारों के वास्तविक स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here