HomeदेशSIR के खिलाफ आज विपक्ष की रामलीला मैदान में रैली:राहुल, खड़गे, अखिलेश...

SIR के खिलाफ आज विपक्ष की रामलीला मैदान में रैली:राहुल, खड़गे, अखिलेश और ममता भाषण देंगे; 25 दिन में 9वीं बार विपक्ष एकजुट

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगा। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 10 लाख लोग जुटेंगे। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रही है। पिछले 25 दिनों में यह 9वां मौका है, जब विपक्षी दल SIR के खिलाफ एकजुट हुए हैं। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 दिनों में राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने 8 बार प्रदर्शन किए थे। पुलिस बोली- कार्यक्रम की सिर्फ 7 घंटे परमीशन दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रैली के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की अनुमति दी गई है। इसके बाद सभी को रामलीला मैदान खाली करना होगा। वहां रातभर रुकने की इजाजत नहीं है। रैली का दिल्ली के लोगों पर क्या असर पड़ेगा रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 से ज्यादा बड़े थोक बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, दरियागंज और कश्मीरी गेट शामिल हैं। बैरिकेडिंग और सड़कें बंद होने से दिल्ली के बाहर से रोज आने वाले 3 से 4 लाख खरीदार बाजारों तक नहीं पहुंच पाएंगे। ट्रैफिक और आने-जाने पर रोक की आशंका के चलते स्थानीय ग्राहक भी बाजारों में आने से बच सकते हैं। राहुल ने वीडियो जारी किया, कहा- प्रदर्शन के साथ खरीदारी भी करें… राहुल ने शनिवार रात X पर वीडियो जारी कर कहा- 1 नवंबर को लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्योहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाई दूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारियों का फायदा हो जाएगा। मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। दरअसल, दिल्ली के व्यापारियों ने 4 बार राहुल को लेटर लिखकर रैली को 10 नवंबर तक टालने को कहा था। व्यापारियों का दावा है कि रैली से त्योहारी सीजन में ₹10 हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को 10 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने इस मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखा था। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान का अनुमान जताया है। व्यापारी संगठन CAIT के मुताबिक, 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। SIR के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट में भी, 13 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता 12 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, RJD, वाम दलों और अन्य विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। इसी दिन 12 पार्टियों के 13 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। 13 अक्टूबर को इस मामले में याचिका दायर की गई। 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया और इस याचिका को SIR से जुड़ी दूसरी लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया। इसके बाद 27 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई की। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि SIR से जुड़े फैसले सभी सदस्यों की सहमति से लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव आयोग के जवाब पर अपनी बात रखने के लिए 10 दिन का समय दिया। साथ ही, सभी संबंधित मामलों की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2026 को तय की। अक्टूबर में विपक्ष का SIR के खिलाफ 6 दिन में 8 बार प्रदर्शन नवंबर में पहली रैली रामलीला मैदान में, राहुल बोले- ये पार्टी नहीं, देश का प्रोटेस्ट है राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को X पर पोस्ट कर लोगों से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की। उन्होंने लिखा कि यह मार्च लोकतंत्र और संविधान को बचाने और वोट चोरी रोकने के लिए है। यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का आंदोलन है। कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इस रैली को समर्थन दिया है। अब ग्राफिक के जरिए जानिए रामलीला मैदान के बारे में…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here