Homeमध्यप्रदेशइंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य...

इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि; सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, सरकारी भवन रोशनी से जगमगाएंगे

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर रविवार को इंदौर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा। प्रदेश के स्थापना दिवस को लेकर शहर में मुख्य समारोह सहित कई आयोजन किए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में सुबह 10:30 बजे से जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगी प्रदेश की कला और परंपरा स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इनके माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगेगी, हितग्राहियों को मिलेगा लाभ कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें विभागों की विकासात्मक गतिविधियों और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जाएंगे। रोशनी से सजेंगे सरकारी भवन, कर्मचारियों को उपस्थिति के निर्देश स्थापना दिवस के अवसर पर इंदौर जिले के प्रमुख शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं। सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here