Homeमध्यप्रदेशहरिचरण पाठक बने राज्य कर्मचारी संघ के भोपाल जिला प्रवक्ता:विधायक सबनानी ने...

हरिचरण पाठक बने राज्य कर्मचारी संघ के भोपाल जिला प्रवक्ता:विधायक सबनानी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने हरिचरण प्रसाद पाठक को भोपाल जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पाठक वर्तमान में शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में कार्यरत हैं। संघ के जिला सचिव शिवेंद्र सिंह चौहान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने, उनके निराकरण के लिए समन्वय स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के दौरान संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य, जिला सचिव शिवेंद्र सिंह चौहान, कार्यालय मंत्री सचिन गौतम, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरवरिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पाठक अपनी नई जिम्मेदारी के जरिए कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here