Homeमध्यप्रदेशआबकारी ने 8 लेन पर चलाया चेकिंग अभियान:ग्रामीणों क्षेत्रों से 1.71 लाख...

आबकारी ने 8 लेन पर चलाया चेकिंग अभियान:ग्रामीणों क्षेत्रों से 1.71 लाख की अवैध शराब बरामद; 8 लोगों पर केस

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब को लेकर दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। 8 लेन से लगे ग्रामीण अंचलों में छापेमार कार्रवाई करते हुए 1.71 लाख की अवैध शराब जब्त की है। कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई की। सैलाना, आलोट, जावरा एवं रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। 1.71 लाख की शराब बरामद दबिश के दौरान आबकारी टीमों ने अवैध ठिकानों से 37 पाव देशी मदिरा प्लेन, 61 बल्क लीटर हाथभट्टी शराब तथा 1,560 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। सामग्री समेत कुल कीमत 1.71 लाख रुपए है। आबकारी ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च एवं 36 के तहत कुल 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए। 8-लेन एक्सप्रेस- वे पर लगातार चेकिंग अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में छापेमारी के साथ-साथ 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब के परिवहन को रोकने के लिए विशेष रोड चेकिंग व नाकाबंदी की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर भी तलाशी ली गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here