Homeमध्यप्रदेश12 IPS के तबादले, 5 जिलों के SP बदले:वीरेंद्र जैन भोपाल के...

12 IPS के तबादले, 5 जिलों के SP बदले:वीरेंद्र जैन भोपाल के नए डीसीपी ट्रैफिक; दीपक कुमार शुक्ला अब नर्मदापुरम के एसपी

मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात गृह विभाग ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए। बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर और हरदा में नए पुलिस अधीक्षक (SP) पदस्थ किए गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और भोपाल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैतूल के SP वीरेंद्र जैन को भोपाल में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) बनाया गया है। नर्मदापुरम के SP साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह उज्जैन की 32वीं वाहिनी के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला नर्मदापुरम के नए SP होंगे। इंदौर में साइबर SP रहे सब्यसाची सराफ को पन्ना का SP बनाया गया है। वहीं, हरदा के SP शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here