Homeदेशबेंगलुरु मेट्रो में चोरी-छिपे महिला का वीडियो बनाने का आरोप:विरोध करने पर...

बेंगलुरु मेट्रो में चोरी-छिपे महिला का वीडियो बनाने का आरोप:विरोध करने पर फोन लेकर भागा युवक; FIR दर्ज

बेंगलुरु मेट्रो में सफर के दौरान एक महिला ने युवक पर चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला की पहचान सौपिका के रूप में हुई है। उन्होंने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में मेट्रो के सुरक्षा कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने युवक का फोन पकड़ लिया था, लेकिन स्टेशन आने पर वह भागने लगा। महिला ने फोन सुरक्षा कर्मचारियों को दिया, लेकिन युवक उसे छीनकर भाग गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी मांगी। बाद में पुलिस ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… महिला ने युवक को वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया था महिला ने युवक को पकड़कर फोन अनलॉक करने को कहा। उसने बताया कि घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे व्हाइटफील्ड में मेट्रो ट्रेन के अंदर हुई। महिला के मुताबिक, उसने युवक को चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया था। महिला ने वीडियो में अपने कपड़े दिखाते हुए कहा कि उसने पूरे कपड़े पहने हुए थे और उसके शरीर का कोई हिस्सा खुला नहीं था। उसने कहा कि इस घटना का उसके कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है। महिला ने वीडियो में लोगों से युवक को ढूंढने की अपील की वीडियो में सौपिका युवक से बार-बार पूछती है कि वह उसका वीडियो क्यों बना रहा था। वह उससे फोन अनलॉक करने को भी कहती है। इस पर युवक कहता है, मैं खोल दूंगा, फोन दो। इस दौरान मेट्रो के सुरक्षा कर्मचारी भी दिखाई देते हैं। महिला ने वीडियो में लोगों से युवक को ढूंढने की अपील की। उसने कहा कि उसकी कंपनी और परिवार का पता लगाया जाए। महिला के मुताबिक, उसने मेट्रो स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई थी। वहां उसे बताया गया कि सात दिन में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———– ये खबर भी पढ़ें… केरलम में यहूदी प्रार्थनास्थल के पास आगजनी आतंकी साजिश थी:हैंडलर के इशारे पर लगाई आग; बड़े टारगेट के लिए खुद को साबित करना था केरलम के कोच्चि में ऐतिहासिक यहूदी सिनागॉग (प्रार्थनास्थल) के सामने 12 अक्टूबर को हुई आगजनी को पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक, 32 साल के आरोपी एबिन पॉल ने यह आग लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here