Homeमध्यप्रदेशउज्जैन-कानीपुरा-तराना मार्ग का विस्तार अटका:सांसद बोले-200 करोड़ मंजूर होने के बाद भी...

उज्जैन-कानीपुरा-तराना मार्ग का विस्तार अटका:सांसद बोले-200 करोड़ मंजूर होने के बाद भी अफसर उलझा रहे प्रोजेक्ट

उज्जैन-कानीपुरा-तराना मार्ग का विस्तार-चौड़ीकरण शुरू नहीं होने से सांसद अनिल फिरोजिया नाराज हैं। उन्होंने अपनी ही मप्र सरकार के लोनिवि के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि मार्ग के विस्तार के लिए महीनों पहले केंद्र सरकार से 200 करोड़ रुपए स्वीकृत होने के बावजूद अधिकारी जानबूझकर प्रोजेक्ट को उलझा रहे है। सिंहस्थ की दृष्टि से उज्जैन की चारों दिशाओं से जुड़े प्रमुख व छोटे-बड़े सभी मार्गों का विस्तार-चौड़ीकरण हो रहा है और केवल उज्जैन-कानीपुरा-तराना मार्ग का विस्तार अटकने से अब यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इसलिए भी कि सांसद फिरोजिया द्वारा लगातार दावे किए जाते रहे थे कि इस मार्ग के लिए राशि स्वीकृति हो चुकी हैं और जल्द निर्माण शुरू होगा। इस बीच अब जब लोनिवि के अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि अभी तो प्रोजेक्ट को स्वीकृति व एनालिसिस के लिए सीआरएस में केंद्र सरकार की कैबिनेट में भेजा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here