Homeमध्यप्रदेशघर के पीछे बाड़ी से मिली 1 लाख की शराब:बालाघाट में मकान...

घर के पीछे बाड़ी से मिली 1 लाख की शराब:बालाघाट में मकान मालिक गिरफ्तार, आरोपी बहेला क्षेत्र का रहने वाला

बालाघाट जिले के बहेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने ग्राम रिसेवाड़ा में दबिश देकर एक मकान की बाड़ी से 31 पेटियों में रखी कुल 325 लीटर देसी और विदेशी शराब पकड़ी है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 72 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी फाल्गुराम मस्करे को गिरफ्तार कर लिया है। बहेला थाना प्रभारी शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि रविवार को मुखबिर से पक्की खबर मिली थी कि ग्राम रिसेवाड़ा निवासी फाल्गुराम मस्करे ने अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रिसेवाड़ा पहुंचकर घर और आसपास के इलाके की तलाशी ली। बाड़ी की तलाशी लेने पर 31 खाकी पेटियों और बोतलों में भरकर रखी गई अवैध शराब मिली। दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी, भेजा गया जेल पुलिस ने जब आरोपी फाल्गुराम मस्करे से इतनी बड़ी तादाद में शराब रखने का लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगा, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी के मुताबिक, इस अवैध शराब कारोबार में शामिल अन्य सहयोगियों और सप्लायरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here