Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में बंद अलमारी से रुपए गायब, डॉक्टर दंपती हैरान:ताला नहीं टूटा,...

ग्वालियर में बंद अलमारी से रुपए गायब, डॉक्टर दंपती हैरान:ताला नहीं टूटा, बैग भी अपनी जगह; डॉक्टर के बेडरूम से 25 लाख रुपए चोरी

ग्वालियर के नया बाजार स्थित मूंदड़ा नर्सिंग होम में चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने डॉक्टर दंपती को हैरान कर दिया। बेडरूम में रखी अलमारी का ताला सलामत था, बैग भी अपनी जगह रखा था, लेकिन उसके अंदर रखे 25 लाख रुपए गायब हो गए। रकम 500-500 रुपए के नोटों की 50 गड्डियों में थी। न अलमारी में तोड़फोड़ हुई और न ही बैग को कहीं ले जाया गया। CCTV फुटेज खंगाले, नहीं मिला सुराग 18 अगस्त को रखे गए रुपए 19 सितंबर को गायब मिले। दंपती ने अपने स्तर पर घर में काम करने वाली महिला से पूछताछ की और अस्पताल के CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेडरूम में साफ-सफाई करने वाली महिला कर्मचारी पर संदेह जताते हुए डॉ. पूजा मूंदड़ा ने शिकायत की। करीब 35 दिन बाद, 23 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 18 अगस्त को रखे थे रुपए, एक महीने बाद बैग मिला खाली मूंदड़ा नर्सिंग होम की संचालक डॉ. पूजा मूंदड़ा (50) ने पुलिस को बताया कि नया बाजार के हुजरात रोड पर स्थित अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर वह पति डॉ. अंशुमान मूंदड़ा के साथ रहती हैं। 18 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे उन्होंने बेडरूम के कोने में रखी लकड़ी की छोटी अलमारी में एक बैग के अंदर 25 लाख रुपए रखे थे। इसमें 500-500 रुपए के नोटों की 50 गड्डियां थीं। इसके बाद अलमारी पर छोटा ताला लगा दिया था। बेडरूम में रकम का था भरोसा दंपती को भरोसा था कि बेडरूम में रखी रकम सुरक्षित है। 19 सितंबर को किसी काम से अलमारी खोली तो बैग अपनी जगह मिला, लेकिन उसके अंदर रुपए नहीं थे। अलमारी का ताला भी पहले की तरह बंद था। इस तरह करीब एक महीने बाद चोरी का पता चला। बिना तोड़फोड़ के इतनी बड़ी रकम गायब होने से दंपती भी हैरान रह गए। चाबी कभी बेडरूम में छूट जाती थी, सफाईकर्मी पर संदेह डॉ. पूजा के मुताबिक, अलमारी की चाबी आमतौर पर उन्हीं के पास रहती थी, लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में बेडरूम में ही छूट जाती थी। उनकी गैरमौजूदगी में बेडरूम में साफ-सफाई करने वाली महिला कर्मचारी का आना-जाना रहता था। इसी वजह से दंपती को उस पर संदेह है। हालांकि, अभी तक उसके खिलाफ चोरी में शामिल होने का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। घटना का पता चलने के बाद दंपती ने पहले घर में काम करने वाली महिला से पूछताछ की। उसने रुपए चोरी होने की जानकारी से इनकार किया। इसके बाद अस्पताल में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन बेडरूम की ओर किसी संदिग्ध के आने-जाने का स्पष्ट सुराग नहीं मिला। अपने स्तर पर तलाश और पूछताछ के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला, तो दंपती ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली थाना प्रभारी विनायक करकरे के मुताबिक डॉक्टर दंपती की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। अलमारी में बिना तोड़फोड़ के रुपए गायब हुए हैं। इस संबंध में आसपास के लोगों और संदेही सफाईकर्मी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। ————– ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में गरबा देखने गए परिवार के घर चोरी ग्वालियर में त्योहार के माहौल के बीच शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर, नकदी सहित 7 लाख रुपए का सामान पार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here