Homeमध्यप्रदेश"14 पेशी कर रहा 302 की...जेब में डालकर चलता हूं":रीवा यूनिवर्सिटी के...

“14 पेशी कर रहा 302 की…जेब में डालकर चलता हूं”:रीवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का धमकी देते हुए वीडियो; NSUI ने कहा- कार्रवाई हो

रीवा की अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के बीबीए विभाग के एक प्रोफेसर का धमकाते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें प्रोफेसर कहते सुनाई दे रहे हैं- ‘आनंद सिंह नाम है मेरा। बुद्धि खोल दूंगा बुद्धि… तुम्हारे जैसे जेब में डालकर चलता हूं मैं जेब में। 302 की 14 पेशी कर रहा हूं मैं।’ छात्रों का आरोप- विरोध करने पर फेल करने की धमकी देते हैं छात्रों का आरोप है कि डॉ. आनंद सिंह अकसर विद्यार्थियों के साथ गाली-गलौज करते हैं। उनके व्यवहार का विरोध करने वाले छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है। हालांकि, सामने आए वीडियो में प्रोफेसर किस छात्र को और किस वजह से धमका रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है। NSUI बोली- कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि वीडियो में प्रोफेसर खुद 302 के मामले में 14 पेशियों की बात कर रहे हैं। उन्होंने पूछा- क्या विश्वविद्यालय में अपराधियों की भर्ती की जा रही है और शिक्षकों की जगह अपराधियों को प्रोफेसर बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन और डॉ. आनंद सिंह का पक्ष सामने नहीं आया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here