Homeमध्यप्रदेश‘रोज के झगड़ों से परेशान हूं, बताओ क्या करूं’:मां बोली- हत्या से...

‘रोज के झगड़ों से परेशान हूं, बताओ क्या करूं’:मां बोली- हत्या से एक दिन पहले आया था बेटी का फोन; संतान नहीं होने से मारपीट करता था पति

गुना के नानाखेड़ी इलाके में हुई 26 वर्षीय लक्ष्मी सेन की हत्या के मामले में पुलिस और परिजन की बातचीत से कई खुलासे हुए हैं। शादी के चार साल बाद भी संतान नहीं होने की वजह से पति राकेश सेन उसे प्रताड़ित करता था। 21 अक्टूबर को जीजा के एक निर्माणाधीन मकान में लक्ष्मी का खून से लथपथ शव मिला। हत्या का शक उसके पति राकेश सेन पर है। वारदात के बाद से ही वह फरार है। मौत से एक दिन पहले मां से रोई थी लक्ष्मी लक्ष्मी की मां शशि सेन ने रोते हुए बताया कि हत्या से एक दिन पहले ही बेटी का फोन आया था। उसने कहा था- ये झगड़ा कर रहा है। बताओ मैं क्या करूं…?” पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मी की पीठ पर चाकू से वार किया गया था। चाकू मुड़ने के बाद उसके गले पर भी किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। आरोपी के हाथ पर भी चोट आई थी। पुलिस और परिजन से बातचीत के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की गई। कमरे में फर्श और दीवारों पर मिले खून के निशान सीएसपी सैफा हाशमी ने बताया कि बुधवार रात नानाखेड़ी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। कमरे में शव जमीन पर पड़ा था। फर्श के साथ दीवारों पर भी खून के छींटे थे। पास में चारपाई पर बिस्तर रखा था। घटनास्थल पर खून से सने जूतों के निशान और मुड़ा हुआ चाकू भी मिला। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले दोनों के बीच संघर्ष हुआ था। लक्ष्मी के हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। पहली शादी टूटने के बाद 2021 में राकेश से विवाह हुआ लक्ष्मी के बड़े भाई नीरज सेन ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बीनागंज का रहने वाला है। वर्ष 2018 में लक्ष्मी की शादी कुंभराज में हुई थी। पहले पति से विवाद और मारपीट के कारण 2021 की शुरुआत में उसका तलाक करा दिया गया। इसके बाद उसे घर ले आए थे। अक्टूबर 2021 में लक्ष्मी की शादी गुना निवासी राकेश सेन से हुई। राकेश पहले सैलून में काम करता था, बाद में मजदूरी करने लगा। नीरज के मुताबिक, 24 सितंबर को लक्ष्मी अपनी मर्जी से घर से चली गई थी। परिजन ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह ट्रेन से कांगड़ा पहुंचकर उसके घर रहने लगी थी। 7 अक्टूबर को लक्ष्मी ने मां को फोन कर कहा था कि उसे न ढूंढें, वह अपनी मर्जी से गई है। इसके बाद परिजन ने तलाश रोक दी। हालांकि, 18 अक्टूबर को वे पुलिस के साथ हिमाचल प्रदेश पहुंचे और 19 अक्टूबर को लक्ष्मी को वापस गुना ले आए। जीजा ने घर में रखने से मना किया तो दूसरे मकान में रुके टीआई अनूप भार्गव के मुताबिक, मंगलवार को राकेश लक्ष्मी को लेकर नानाखेड़ी में रहने वाले अपने जीजा के घर पहुंचा था। जीजा ने उन्हें वहां रहने से मना कर दिया। इसके बाद राकेश पत्नी को लेकर उसी इलाके में स्थित जीजा के दूसरे निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा। दोनों ने मंगलवार रात वहीं बिताई। पुलिस को आशंका है कि रात या बुधवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान राकेश ने लक्ष्मी पर हमला कर दिया। हालांकि, वारदात की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। चाकू मुड़ा तो दूसरे हथियार से गले पर किया वार टीआई के अनुसार, घटनास्थल से सब्जी काटने वाला मुड़ा हुआ चाकू मिला है। लक्ष्मी की पीठ पर भी चाकू से वार के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले इसी चाकू से हमला किया। चाकू मुड़ने के बाद उसने किसी दूसरे हथियार से गले पर वार किया। मौके पर मिले संघर्ष के निशान और दोनों के शरीर पर चोटें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि वारदात के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। दोस्त की दुकान पर स्कूटी छोड़ी, हाथ से निकल रहा था खून पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के बाद राकेश नानाखेड़ी इलाके में अपने दोस्त की दुकान पर पहुंचा। वह पहले इसी दुकान पर काम करता था। उसने वहां अपनी स्कूटी खड़ी की और कहा कि इलाज कराकर थोड़ी देर में लौट आएगा। दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि उस समय राकेश के हाथ से खून निकल रहा था। हालांकि, वह वापस नहीं लौटा। पिता को फोन कर मकान देखने को कहा राकेश ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अपने पिता प्राण सिंह को फोन किया। उसने जीजा के मकान पर जाकर देखने को कहा। पिता वहां पहुंचे तो लक्ष्मी का शव पड़ा मिला। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार रात या बुधवार सुबह हत्या की आशंका पुलिस घटना स्थल के हालात और अन्य सुरागों के आधार पर मान रही है कि हत्या मंगलवार रात या बुधवार सुबह 8 बजे से पहले हुई होगी। फर्श पर पड़ा खून सूखने लगा था। वहीं, राकेश बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोस्त की दुकान पर पहुंचा था। पुलिस इन तथ्यों के आधार पर वारदात का समय तय करने की कोशिश कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। यह खबर भी पढ़ें… जीजा के घर में साली की गला रेतकर हत्या मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव कैंट थाना क्षेत्र की बृजबिहार कॉलोनी में जीजा के घर मिला। महिला के गले पर निशान मिले हैं। धारदार हथियार के वार से उसकी सांस की नली कट गई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here