धार जिले के धामनोद में शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में महेश्वर निवासी दक्ष उर्फ बाबू यादव (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी संदीप गहलोत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में संदीप का एक पैर कटकर अलग हो गया। संदीप को प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से खेत से बाहर निकाला गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… ITI ग्राउंड के पास हुआ हादसा महेश्वर निवासी दक्ष यादव (25), पिता सुभाष यादव, साथियों के साथ स्कॉर्पियो क्रमांक MP 09 BP 5879 से महेश्वर की ओर जा रहा था। धामनोद नगर में ITI ग्राउंड के पास स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। स्कॉर्पियो सड़क किनारे करीब 4-5 बार पलटी। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा टूट गया।हादसे के समय स्कॉर्पियो में पांच युवक सवार थे। ड्राइवर को मामूली चोट आई है। पुलिस हादसे की जानकारी जुटा रही है। …………………………… यह खबर भी पढ़ें स्कूली छात्रों को ट्रॉले ने 10 मीटर घसीटा, मौत धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
