Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में छोटी माता मंदिर से देवी विसर्जन शोभायात्रा:अखाड़े के हैरतअंगेज करतब...

छिंदवाड़ा में छोटी माता मंदिर से देवी विसर्जन शोभायात्रा:अखाड़े के हैरतअंगेज करतब दिखे, आज 13 प्रतिमाएं विसर्जित हुईं

छिंदवाड़ा में श्री छोटी माता मंदिर व्यायामशाला समिति की ओर से गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली यात्रा में अखाड़े के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, शहर के बड़े दुर्गा पंडालों की शोभायात्राओं में आकर्षक साउंड सिस्टम और भव्य आतिशबाजी भी देखने को मिली। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण समिति के अखाड़े का प्रदर्शन रहा। सदस्यों ने रोमांचकारी करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने अखाड़े के प्रदर्शन की सराहना की। इन मार्गों से निकली शोभायात्रा शोभायात्रा छापाखाना, बुधवारी, फव्वारा चौक, इतवारी, गोलगंज, मेन रोड, बड़ी माता मंदिर और छोटी बाजार होते हुए छोटा तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर पुलिस व्यवस्था भी देखी गई। गुरुवार देर शाम तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। समिति के अखाड़े के प्रदर्शन ने धार्मिक परंपरा, शौर्य और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। आज गुरूवार को 13 देवी प्रतिमाएं विसर्जित हुईं हैं। जिनमें बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार, छोटी माता मंदिर मेन रोड, लाल बाग की माई, पुराना नागपुर नाका व्यापारी मंडल और श्री राम नगर की महारानी शामिल रहीं। विसर्जन यात्रा शहर के प्रमुख क्षेत्र फव्वारा चौक-मानसरोवर से होते हुए छोटा तालाब पहुंची। इस दौरान मानसरोवर के पास प्रतिमाओं का स्वागत करने के लिए सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here