बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा गुरुवार रात अचानक रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी निवास पर मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबा ने उनके निवास पर भोजन किया और फिर मैहर के लिए रवाना हो गए। बागेश्वर बाबा के अचानक रीवा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके दर्शन और स्वागत के लिए लोग पहुंचने लगे। डिप्टी सीएम के निजी निवास पर उनकी मौजूदगी के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में लोग बाबा के स्वागत के लिए मौजूद रहे। रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निवास पर भोजन करने के बाद बागेश्वर बाबा मैहर के लिए रवाना हो गए। अचानक हुआ दौरा बताया गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस दौरे के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं दी गई थी, इसके पीछे वजह ये बताई गई कि महाराज जी के आने पर भीड़ न हो, इसलिए ये दौरा अचानक हुआ है।
