दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित अपने ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा है। इससे एक दिन पहले, 7 दिन बाद दोनों को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। दोनों को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सौरव और आशुतोष उनसे बेहतर और बड़े नेता हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे दोनों के आदेश मानने के लिए तैयार हैं। सौरव-आशुतोष जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं। सौरव-आशुतोष के खिलाफ दोनों केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं से जुड़े जंतर-मंतर मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कनॉट प्लेस में दर्ज केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। 200 से ज्यादा संगठनों की बैठक के बाद बना गठबंधन 23 अक्टूबर को होने वाला यह प्रदर्शन पिछले सप्ताह पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन के गठन के बाद आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली में हुई एक आपात बैठक में 200 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिक समाज, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है।आयोजकों ने लोगों से अपने-अपने इलाकों में मार्च और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। विपक्षी गठबंधन की 5 मांगें, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें ———— ये खबर भी पढ़ें… CJP नेता सौरव-आशुतोष को 7 दिन बाद जमानत:लिखकर दिया कि शांति भंग नहीं करेंगे, 50 हजार का बॉन्ड भरा; जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। उन्हें ₹50 हजार के बॉन्ड पर छोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
